राजस्थान के झालावाड़ में घर में मृत मिले महिला और तीन बच्चे, पति गायब

Woman. घर में महिला और तीन बच्चे मृत मिलने से सनसनी फैल गई। घटना राजस्थान के झालावाड़ की है।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Tue, 08 Oct 2019 05:58 PM (IST) Updated:Tue, 08 Oct 2019 05:58 PM (IST)
राजस्थान के झालावाड़ में घर में मृत मिले महिला और तीन बच्चे, पति गायब
राजस्थान के झालावाड़ में घर में मृत मिले महिला और तीन बच्चे, पति गायब

जयपुर, जेएनएन। राजस्थान में झालावाड़ जिले के सुनेल कस्बे के ढाबलाखींची गांव के एक मकान में एक महिला और उसके तीन बच्चे मृत मिले। घटना के बाद से महिला का पति गायब है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

माना जा रहा है कि पति ने ही महिला और बच्चों की हत्या की है। मृतकों में महिला जाहिदा, दो लड़कियां मुस्कान व अल्फिया व लड़का अल्फेज है। दो मृतकों के मुंह से झाग निकलता दिखा है, वहीं दो अन्य के गले पर रस्सी का निशान है। महिला के पति पर शक जताया जा रहा है, वह सोमवार की रात से लापता है।

जांच में सामने आया कि पति शकीर हुसैन चार माह पहले अपना खुद का घर बेच कर अपने चाचा मेहमूद के घर रहने आया था। यही किराने की दुकान भी करता था। मंगलवार सुबह मेहमूद की बेटी जब इनके कमरों की तरफ आई तो वह चारों शव देख कर चिल्लाई।

वहीं, पड़ोसियों के अनुसार शकीर को सुबह पांच बजे घर से निकलते देखा गया था। पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है। प्राथमिक तौर पर माना जा रहा है कि पति ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर पत्नी और बच्चों को मार दिया और खुद फरार हो गया। 

अभी इस मामले में कोई भी कुछ खुलकर बोलने के लिए तैयार नहीं है। इस कारण इस मामले की गुत्थी उलझी हुई है। सूत्रों के मुताबिक, इस मामल में पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं। इसके आधार पर इस मामले में शीघ्र ही बड़ा खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है। 

गौरतलब है कि इससे पहले दिल्ली और गुजरात में भी एक ही परिवार के कई लोगों के शव मिलने के मामले भी सामने आ चुके हैं। उनकी भी गुत्थी अभी तक उलझी हुई है। देश में इस तरह की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।

राजस्थान की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी