नाश्ता बनाते समय ठेले पर रखा सिलेंडर फटा, शरीर से अलग हुई टांग

शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र के धाउ जी की बाड़ी में अल-सुबह नाश्ता सेंटर ठेले पर सिलेंडर फट गया। धमाका इतना तेज था कि ठेले के परखच्चे उड़ गए।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Mon, 07 Jan 2019 11:01 AM (IST) Updated:Mon, 07 Jan 2019 11:01 AM (IST)
नाश्ता बनाते समय ठेले पर रखा सिलेंडर फटा, शरीर से अलग हुई टांग
नाश्ता बनाते समय ठेले पर रखा सिलेंडर फटा, शरीर से अलग हुई टांग
उदयपुर, जेएनएन। शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र के धाउ जी की बाड़ी में अल-सुबह नाश्ता सेंटर ठेले पर सिलेंडर फट गया। धमाका इतना तेज था कि ठेले के परखच्चे उड़ गए, हादसे में ठेले पर काम कर रहे युवक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार गंभीर घायल युवक ठेले पर ही काम करता है, वह सुबह ठेले पर नाश्ता बनाने की तैयारी कर रहा था। उसने सिलेंडर खोलकर जैसे ही चूल्हा जलाने का प्रयास किया, तभी तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। ठेले के परखच्चे उडऩे के साथ ही हादसे में नाश्ता बना रहे युवक सहित दो लोग गंभीर घायल हो गए। सिलेंडर युवक के पैरों के पास ही रखा था, जिससे उसका एक पैर अलग हो गया।

धमाका सुनते ही मौके पर भारी भीड़ इकटठी हो गई। सूचना पर गश्त कर रही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बताया गया कि युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। 

chat bot
आपका साथी