जयपुर में ओला गिरने से मौसम में आई ठंडक

राजधानी में शुक्रवार को दिनभर मौसम सामान्य रहने के बाद रात को फिर पलटा। रात करीब नौ बजे तेज हवाएं चलने लगीं जो अंधड़ में तब्दील हो गईं। इसके बाद बारिश के साथ ओले गिरे। पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजधानी में गुरुवार रात की तरह शुक्रवार रात भी मौसम बदल

By Kamal VermaEdited By: Publish:Sat, 04 Apr 2015 03:23 AM (IST) Updated:Sat, 04 Apr 2015 03:31 AM (IST)
जयपुर में ओला गिरने से मौसम में आई ठंडक

जयपुर। राजधानी में शुक्रवार को दिनभर मौसम सामान्य रहने के बाद रात को फिर पलटा। रात करीब नौ बजे तेज हवाएं चलने लगीं जो अंधड़ में तब्दील हो गईं। इसके बाद बारिश के साथ ओले गिरे। पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजधानी में गुरुवार रात की तरह शुक्रवार रात भी मौसम बदल गया। तेज अंधड़ के कारण कई पेड़ उखड़ गए। कई जगह हॉर्डिंग्स टूट गए और बैनर-फ्लेक्स आदि फट गए।

कई इलाकों की बिजली सप्लाई भी जवाब दे गई। इसके बाद रात करीब 11 बजे शुरू हुआ बारिश का दौर। तेज हवा के साथ बौछारों के बीच बेर के आकार के ओले गिरने लगे। साथ ही मौसम भी ठंडा हो गया है। मौसम में लगातार आ रहे इस बदलाव के कारण काश्तकारों की मेहनत पर पूरी तरह पानी फिर रहा है। खलिहान में तैयार पड़ी उनकी फसल भीगने से खराब हो रही है।

chat bot
आपका साथी