वसुंधरा राजे ने एक दर्जन नेताओं को दी लालबत्ती

अगले सप्ताह तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा कर रही राजस्थान की वसुंधरा राजे सरकार ने रविवार को बड़े पैमाने पर राजनीतिक नियुक्तियां कर भाजपा नेताओं को उपकृत किया है।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Mon, 05 Dec 2016 02:39 AM (IST) Updated:Mon, 05 Dec 2016 02:51 AM (IST)
वसुंधरा राजे ने एक दर्जन नेताओं को दी लालबत्ती

जयपुर [ नरेन्द्र शर्मा ]। अगले सप्ताह तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा कर रही राजस्थान की वसुंधरा राजे सरकार ने रविवार को बड़े पैमाने पर राजनीतिक नियुक्तियां कर भाजपा नेताओं को उपकृत किया है। राजनीतिक नियुक्तियों में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने प्रति निष्ठावान लोगों को प्राथमिकता दी है। राजनीतिक नियुक्तियों के साथ ही अगले कुछ दिनों में राज्य मंत्रिमण्डल में फेरबदल और पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी में भी नियुक्तियां होंगी। मंत्रिमण्डल फेरबदल में मौजूदा आधा दर्जन मंत्रियों को हटाकर युवाओं को मौका दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री वी. सतीश और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अशोक परनामी ने मंत्रिमण्डल फेरबदल को लेकर दो दिन पूर्व धौलपुर में निर्णय कर लिया। तीनों नेताओं की बैठक में जिन वर्तमान मंत्रियों को हटाना है उन्हें संगठन में जिम्मेदारी सौंपने पर भी चर्चा हुई।

उल्लेखनीय है कि मौजूदा मंत्रिमंडल में सीएम राजे सहित 26 सदस्य हैं। जिनमें 13 कैबीनेट मंत्री, 7 स्वतंत्र प्रभार वाले राज्यमंत्री वहीं 5 राज्यमंत्री हैं। सीएम ने रविवार को जिन नेताओं को राजनीतिक नियुक्तियों के माध्यम से लालबत्ती दी है,उनमें से अधिकांश नियुक्तियां जातिगत समीकरणों को साधते हुए की गई है।

जिन नेताओं को राजनीतिक नियुक्तियां दी गई है उन्हें आगामी दो वर्षों तक अपने समाज और क्षेत्रों के दौरे कर आम लोगों को केन्द्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियां बताते हुए अगले विधानसभा चुनाव के लिए माहौल तैयार करने के लिए कहा गया है। सभी नेताओं से सीएम राजे ने टेलिफोन पर बात कर शीघ्र ही अपना काम प्रारम्भ करने के निर्देश दिए है।

कलाकारों का 7 दिसंबर से जयपुर आर्ट समिट का आगाज

chat bot
आपका साथी