परनामी ने बताई केन्द्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धि

परनामी ने कहा कि केन्द्र और राजस्थान दोनों ही सरकारों में ऐसी योजनाएं बनाई गई जिनका सीधा फायदा गरीब को मिल सके।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Mon, 05 Jun 2017 01:27 PM (IST) Updated:Mon, 05 Jun 2017 01:27 PM (IST)
परनामी ने बताई केन्द्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धि
परनामी ने बताई केन्द्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धि

जयपुर, [ जागरण संवाददाता]। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के मौके पर राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी रविवार को मीडिया से रूबरू हुए। परनामी ने केन्द्र और राजस्थान सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए दावा किया कि दोनों सरकारें जनता की उम्मीदों पर खरी उतरी है।

  परनामी ने केन्द्र सरकार की योजनाओं की तारीफ करते हुए कहा कि जहां एक तरफ यूपीए सरकार के कार्यकाल में मंत्रियों पर प्रतिदिन नए आरोप लगते थे,वहीं मोदी सरकार के एक भी मंत्री पर तीन वर्ष में भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे।

आतंकवाद और नक्सलवाद रोकने में काफी हद तक सफलता मिली है। इसी तरह राजस्थान में वसुंधरा राजे सरकार ने प्रदेश में भ्रष्टाचार खत्म किया है। पीएम मोदी की तरह सीएम वसुंधरा राजे ने भी गरीब को गणेश मानकर योजनाएं बनाई और उन्हे सफलतापूर्वक लागू भी किया।

परनामी ने कहा कि केन्द्र और राजस्थान दोनों ही सरकारों में ऐसी योजनाएं बनाई गई जिनका सीधा फायदा गरीब को मिल सके।

यह भी पढ़ें: भाजपा विधायक तिवाड़ी बोले, राजस्थान में मच रही है लूट

chat bot
आपका साथी