Rajasthan: सतीश पूनिया ने अशोक गहलोत पर साधा निशाना, कहा-सरकार की जेब खाली

Satish Poonia In Jodhpur. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि राजस्थान सरकार की जेब खाली है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Wed, 01 Jan 2020 05:57 PM (IST) Updated:Wed, 01 Jan 2020 05:57 PM (IST)
Rajasthan: सतीश पूनिया ने अशोक गहलोत पर साधा निशाना, कहा-सरकार की जेब खाली
Rajasthan: सतीश पूनिया ने अशोक गहलोत पर साधा निशाना, कहा-सरकार की जेब खाली

जोधपुर, जेएनएन। Satish Poonia In Jodhpur. राजस्थान सरकार के पास देने के लिए कुछ नहीं है, किसान की जेब भी खाली है और सरकार की जेब भी खाली है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के एक दिन पहले बाड़मेर दौरे पर किसानों द्वारा खाली जेब दिखाने के मामले में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने तंज कसते हुए मुख्यमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से गहलोत के खजाना खाली के जुमले की ओर इशारा किया।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की जनजागरण सभा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का स्वागत किया और कहा कि यह अधिनियम देशहित में है और इससे से किसी का भी नुकसान नहीं होने वाला। उन्होंने पाकिस्तान सहित अन्य पड़ोसी देशों में प्रताड़ता झेल रहे लोगों के लिए यह अधिनियम बैसाखी बताया।

सतीश पूनिया ने कहा कि ऐसा लगता है कि यह हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री की आखिरी पारी है और वो केंद्र में नेहरू-गांधी परिवार का विकल्प बनने की फिराक में है, कभी वो शांति मार्च निकालते है, क्योंकि ऐसा पहली बार हुआ है कि प्रदेश का मुखिया संविधान के किसी कानून पारित किए हुए मसले पर मार्च निकाले। जनजागरण सभा में लगभग 50 हजार से अधिक लोग एवं भाजपा कार्यकर्ता अमित शाह को सुनने जोधपुर आएंगे।

घर-घर बांटे पीले चाव

जनजागरण सभा की तैयारियों को लेकर पूरे संभाग स्तर पर जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। एक व दो जनवरी को भाजपा के सभी मंडलों, मोर्चा के कार्यकर्ता घर-घर जाकर आमजन को अमित शाह की सभा के लिए न्योता दिया। इसके लिए पीले चावल बांटे। सभा की सफलता के लिए कार्यकर्ता आमजन से संपर्क कर रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने पुलिस अधिकारियों सहित सभा स्थल का किया अवलोकन

अमित शाह की प्रस्तावित विशाल जनजागरण सभा को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जोधपुर के पुलिस अधिकारियों एवं भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों के साथ सभा स्थल का अवलोकन किया। शेखावत करीब एक घंटे तक आयोजन स्थल पर रुके। पुलिस अधिकारी जोधपुर आयुक्त प्रफुल्ल कुमार चैन सिंह महेचा नाथू सिंह पुलिस अधिकारी यहां पर मौजूद रहे।

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने प्रस्तावित सभा स्थल एवं अमित शाह के स्टेज पर बैठने की व्यवस्था, मंच आदि के बारे में चर्चा की। संभाग स्तरीय जनसभा में जोधपुर सहित ओसियां फलोदी सांचौर पोकरण पाली मिलाना भोपालगढ़ सहित अनेक स्थानों से भाजपा कार्यकर्ता एवं नागरिक जोधपुर आएंगे, जिसके मद्देनजर पार्किंग की व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने की बात की।

राजस्थान की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी