राजस्थान भाजपा में कलह, तिवाड़ी का रिमोट कंट्रोल कांग्रेस के हाथ में

वसुंधरा के परिवहन मंत्री यूनुस खान एवं कृषि मंत्री प्रभूलाल सैनी ने कहा कि भाजपा के दिग्गज नेता घनश्याम तिवाड़ी कांग्रेस के हाथों में खेल रहे है।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Sun, 28 May 2017 05:53 AM (IST) Updated:Sun, 28 May 2017 05:53 AM (IST)
राजस्थान भाजपा में कलह, तिवाड़ी का रिमोट कंट्रोल कांग्रेस के हाथ में
राजस्थान भाजपा में कलह, तिवाड़ी का रिमोट कंट्रोल कांग्रेस के हाथ में

जयपुर, जागरण संवाद केन्द्र। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ सार्वजनिक रूप से बयानबाजी करने वाले भाजपा के दिग्गज नेता घनश्याम तिवाड़ी के खिलाफ प्रदेश के दो कैबिनेट मंत्रियों ने बयान जारी कर कहा है कि तिवाड़ी का रिमोट कंट्रोल कांग्रेस के हाथ में है और वे भाजपा को दीमक की तरह खा रहें है। वसुंधरा के खास परिवहन मंत्री यूनुस खान एवं कृषि मंत्री प्रभूलाल सैनी ने शनिवार को संयुक्त बयान जारी कर कहा कि तिवाड़ी के पास जो हजारों करोड़ रूपए की सम्पति है वह कहां से आई, क्या यह उनकी पैतृक सम्पति है। तिवाड़ी के पास 800 बीघा का लैण्ड बैंक होने का आरोप लगाते हुए दोनों कैबिनेट मंत्रियों ने कहा कि इतनी जमीन खरीदने के लिए उनके पास कहां से पैसे आए। जयपुर ही नहीं बल्कि सीकर में भी तिवाड़ी के पास काफी सम्पति है।

 दोनों ने आरोप लगाया कि तिवाड़ी कांग्रेस के हाथों में खेल रहे है। इसलिए ही पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट तिवाड़ी के पक्ष में बयान जारी करते रहते है। कांग्रेसी नेताओं को लगता है कि तिवाड़ी की पार्टी के खिलाफ बयानबाजी से आगामी चुनाव में कांग्रेस को फायदा होगा, लेकिन ऐसा नहीं होने वाला है। आगामी विधानसभा और फिर लोकसभा चुनाव में भाजपा की एतिहासिक जीत होगी।

 दोनों मंत्रियों ने कहा कि तिवाड़ी केन्द्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व के खिलाफ खुले रूप से बगावत कर रहे है, जिससे भाजपा का आम कार्यकर्ता आहत है। इससे पहले सीएम के खास ग्रामीण विकास मंत्री राजेन्द्र राठौड़,सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अरूण चतुर्वेदी और सांसद निहाल चंद मेघवाल ने तिवाड़ी के खिलाफ पिछले सप्ताह बयान जारी कर पार्टी विरोधी गतिविधियां चलाने का आरोप लगाया था।

 उल्लेखनीय है कि तिवाड़ी पिछले दो वर्षों से सीएम के खिलाफ सार्वजनिक रूप से बयानबाजी करते हुए उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे है। इस कारण प्रदेश नेतृत्व की शिकायत पर केन्द्रीय अनुशासन समिति ने तिवाड़ी को नोटिस भी दिया,जिसका जवाब उन्होंने पिछले दिनों ही भेजा है। तिवाड़ी ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर राजशाही चलाने के साथ ही जयपुर के सिविल लाइंस स्थित सरकारी बंगले को हड़पने का आरोप लगाया है। तिवाड़ी के बेटे ने सीएम के खिलाफ लोकायुक्त में शिकायत भी की है।

यह भी पढें: राष्ट्रपति चुनाव: विपक्षी महागठबंधन की पड़ गई नींव

यह भी पढें: देखें तस्वीरें : सहारनपुर के बार्डर पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी

chat bot
आपका साथी