राजस्थान चुनाव से पहले ब्राह्मण समुदाय को साधने में जुटी BJP, सीपी जोशी को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर चला दांव

राजस्थान विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं राजस्थान में राजनीतिक दलों के साथ-साथ विभिन्न समाज और संगठन भी सक्रिय होते जा रहे हैं। नेता भी समाज से जुड़ने और अपनी जाति और समुदायों के बेहतर प्रतिनिधित्व के लिए आवाज बुलंद करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

By AgencyEdited By: Publish:Sun, 26 Mar 2023 09:55 AM (IST) Updated:Sun, 26 Mar 2023 09:55 AM (IST)
राजस्थान चुनाव से पहले ब्राह्मण समुदाय को साधने में जुटी BJP, सीपी जोशी को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर चला दांव
राजस्थान चुनाव से पहले ब्राह्मण समुदाय को साधने में जुटी BJP (फोटो प्रतिकात्मक)

जयपुर, एजेंसी। भाजपा के चित्तौड़गढ़ से सांसद सीपी जोशी को पार्टी ने राजस्थान का अध्यक्ष नियुक्त किया है। ऐसे में सांसद सीपी जोशी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर राज्य में ब्राह्मण राजनीति केंद्र बिंदु बन गया है। समुदाय के राजनीतिक महत्व पर एक बार फिर से रेगिस्तानी राज्य में चर्चा हो रही है।

ब्राह्मण समुदाय को साधने में जुटी BJP

पार्टी नेताओं ने कहा कि भाजपा ने जोशी को प्रदेश अध्यक्ष घोषित कर राजस्थान में अपने सबसे महत्वपूर्ण वोट बैंक में से एक ब्राह्मण समुदाय को साधने की कोशिश की है। हालांकि, बड़ा सवाल यह है कि इस फैसले से प्रभावित होने वाले अन्य जातीय समीकरणों को बीजेपी कैसे संभालेगी।

ब्राह्मण महापंचायत में उठी थी राजनीतिक प्रतिनिधित्व की मांग

दरअसल, यह कोई संयोग नहीं है कि सीपी जोशी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बने हैं। समाज के राजनीतिक महत्व का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि हाल ही में जयपुर में आयोजित ब्राह्मण महापंचायत में भाजपा-कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने शिरकत की, जहां उन्होंने मजबूत राजनीतिक प्रतिनिधित्व की मांग की।

BJP ने 9 साल बाद बनाया किसी ब्राह्मण नेता को अध्यक्ष

पिछले कई वर्षों से इस समुदाय का कांग्रेस और भाजपा की राजनीति में बहुत कम प्रतिनिधित्व था। इससे पहले 2009 से 2013 के बीच अरुण चतुर्वेदी बीजेपी के पार्टी अध्यक्ष थे। उनसे पहले महेश चंद्र शर्मा, ललित किशोर चतुवेर्दी, भंवरलाल शर्मा, रघुवीर सिंह कौशल और हरिशंकर भाभद्र अध्यक्ष थे। बीजेपी ने नौ साल बाद ब्राह्मण समुदाय के किसी दिग्गज को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।

कांग्रेस ने 12 साल से ब्राह्मण नेता को नहीं दिया मौका

वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस में 2007 से 2011 के बीच ब्राह्मण नेता ने अध्यक्ष के रूप में कार्य किया है। उनसे पहले कई प्रदेश अध्यक्ष ब्राह्मण थे, जिनमें बी.डी. कल्ला, गिरिजा व्यास, गिरधारी लाल व्यास और जयनारायण व्यास शामिल हैं। हालांकि, कांग्रेस में पिछले 12 साल से इस पद पर किसी भी ब्राह्मण नेता को मौका नहीं मिला है।

राजस्थान में हैं 17 ब्राह्मण विधायक

वर्तमान में राजस्थान में 17 ब्राह्मण विधायक हैं। जिनमें दो कैबिनेट मंत्री डॉ. बीडी कल्ला और डॉ. महेश जोशी हैं। इसके अलावा, सीपी जोशी और घनश्याम तिवारी दो ब्राह्मण सांसद हैं। वहीं, केंद्र में राजस्थान से कोई ब्राह्मण मंत्री नहीं है। इसलिए सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या राजस्थान में ब्राह्मणों का मजबूत प्रतिनिधित्व होगा या नहीं।

चुनाव से पहले अलग-अलग समुदाय दिखा रहे अपनी ताकत

इस बीच, 2023 के विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, राजस्थान में राजनीतिक दलों के साथ-साथ विभिन्न समाज और संगठन भी सक्रिय होते जा रहे हैं। नेता भी समाज से जुड़ने और अपनी जाति और समुदायों के बेहतर प्रतिनिधित्व के लिए आवाज बुलंद करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। पिछले दो सप्ताह के परिदृश्य का विश्लेषण करें तो जाट और ब्राह्मण समुदाय ने बड़ी-बड़ी सभाएं कर अपनी ताकत दिखाई है। जाट महाकुंभ 5 मार्च को जयपुर में हुआ था। वहीं, ब्राह्मण महापंचायत 19 मार्च को ही जयपुर में हुई थी। अब दो अप्रैल को जयपुर में राजपूतों की बड़ी पंचायत होगी।

chat bot
आपका साथी