परनामी फिर बनेंगे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष के रूप में अशोक परनामी के नाम की घोषणा होना शेष है। प्रदेशाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए भरे गए नामांकनों में केवल परनामी ने ही पत्र दाखिल किया है। ऐसे में अब केवल औपचारिकता शेष रह गई है। परनामी मौजूदा अध्यक्ष भी हैं।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Tue, 15 Dec 2015 01:08 AM (IST) Updated:Tue, 15 Dec 2015 01:16 AM (IST)
परनामी फिर बनेंगे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष के रूप में अशोक परनामी के नाम की घोषणा होना शेष है। प्रदेशाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए भरे गए नामांकनों में केवल परनामी ने ही पत्र दाखिल किया है। ऐसे में अब केवल औपचारिकता शेष रह गई है। परनामी मौजूदा अध्यक्ष भी हैं।

पिछले कुछ माह से परनामी के बने रहने या हटाए जाने को लेकर अटकलें तेज थीं, लेकिन पिछले तीन-चार दिन से पार्टी के प्रमुख नेताओं के इशारों से स्पष्ट हो गया था कि परनामी ही अपने पद पर बने रहेंगे। कोई दूसरा नेता अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल नहीं करेगा। हुआ भी यही। सोमवार को केवल अशोक परनामी ने ही नामांकन दाखिल किया।

ज्यादातर मंत्रियों-नेताओं का कार्यालय पर जमावड़ा

भाजपा कार्यालय पर प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव के लिए भारी संख्या में नेता पहुंचे। इनके अलावा वसुंधरा राजे कैबिनेट के ज्यादातर मंत्री और विधायक-सांसद भी यहां पहुंचे।

chat bot
आपका साथी