पाकिस्तानी महिला हिरासत में, 20 साल से बिना वीजा के रह रही थी

पुलिस ने फौजिया रिजवान खान नामक एक पाकिस्तानी महिला को हिरासत में लिया है। यह महिला पिछले 20 साल से बिना वीजा के भारत में रह रही थी।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Sat, 23 Jun 2018 03:54 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jun 2018 03:54 PM (IST)
पाकिस्तानी महिला हिरासत में, 20 साल से बिना वीजा के रह रही थी
पाकिस्तानी महिला हिरासत में, 20 साल से बिना वीजा के रह रही थी

जयपुर, जागरण संवाददाता। राजस्थान के धौलपुर में पुलिस ने फौजिया रिजवान खान नामक एक पाकिस्तानी महिला को हिरासत में लिया है। यह महिला पिछले 20 साल से बिना वीजा के भारत में अलग-अलग शहरों में रह रही थी। उत्तरप्रदेश इंटेलिजेंस टीम की सूचना पर धौलपुर पुलिस ने इस महिला को हिरासत में लिया है।

महिला पहले तो फिरोजाबाद में रही और फिर पिछले 16 साल से मुंबई में रह रही थी। वह अपने रिश्तेदार से मिलने पिछले दिनों धौलपुर आई थी। पुलिस के अनुसार फौजिया रिजवाना खान वर्ष 1998 में अल्पकालीन वीजा पर भारत आई थी,जो कुछ दिन तक अपने रिश्तेदारों के यहां फिरोजाबाद में रही और फिर इसने मुम्बई में रिजवान खान नामक व्यक्ति के साथ रहने लग गई। दोनों के बीच रिश्ते बन गए और इनके पांच बच्चे भी है।

रिजवान खान मुम्बई में ऑटो चलाता है। उत्तरप्रदेश इंटेलिजेंस टीम को किसी मामले में इस महिला की तलाश काफी समय से थी। इंटेलिजेंस टीम को सूचना मिली कि महिला धौलपुर में अपने रिश्तेदार से मिलने आगरा आई और फिर आजकल धौलपुर में रह रही है। इस पर धौलपुर पुलिस ने शुक्रवार को महिला को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार महिला सहित कुल 5 लोग भारत आए थे,अन्य के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। 

chat bot
आपका साथी