राजस्थान में महिला से आठ लोगों ने दस दिन तक किया दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

Misbehavior with Woman. महिला से आठ लोगों ने दस दिन तक दुष्कर्म किया। घटना राजस्थान के हनुमानगढ़ की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Tue, 20 Aug 2019 06:59 PM (IST) Updated:Wed, 21 Aug 2019 02:12 PM (IST)
राजस्थान में महिला से आठ लोगों ने दस दिन तक किया दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार
राजस्थान में महिला से आठ लोगों ने दस दिन तक किया दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

जयपुर, जेएनएन। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में एक महिला से दस दिन तक सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के महिला थाने में एक महिला ने आठ लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। महिला ने इस मामले में एक महिला पर भी साथ देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आठ लोगों ने नशीला पदार्थ पिलाकर इस महिला का पहले अपहरण किया। बाद में आरोपित उसे चूरू के राजगढ़ ले गए। वहां आरोपितों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया।

जानकारी के अनुसार, करीब 25 वर्षीय विवाहित महिला की रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 10-12 दिन पहले गांव लखूवाली निवासी रशीदा बेगम पत्नी दुला खां उसे बहला-फुसला कर अपने घर ले गई। वहां पहले से ही रांझा, सपाम, बशीर व अल्ला रखा मौजूद थे। उन्होंने उसे जबरन नशीला पदार्थ पिला दिया। बेसुध होने पर वे उसे रांझा की गाड़ी में बैठाकर अन्यत्र जगह ले गए। होश आया तो वह चूरू जिले के राजगढ़ में थी। वहां रांझा व सद्दाम उर्फ मकड़ी ने उससे दुष्कर्म किया। रांझा व सद्दाम के अलावा गांव लखूवाली के ही अल्ला रखा, एक अन्य अल्ला रखां, सद्दाम पुत्र अब्बास, सोना खां व याअली तथा सलीम ने उसे वहां दस दिन तक बंधक बनाए रखा और दुष्कर्म करते रहे। 

इस बीच, राजगढ़ पुलिस ने संदिग्ध गतिविधयों की सूचना पर इनके ठिकाने पर छापा मारा तो यह घटना सामने आई। पुलिस ने मौके से रांझा, सद्दाम उर्फ मकड़ी व अल्लारखा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की मदद से विवाहिता भी आरोपितों के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची। घर पहुंचने पर उसने परिजनों को आपबीती बताई और परिजनों के साथ जाकर महिला ने थाना पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने महिला का मेडिकल मुआयना करवा लिया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला तीन बच्चों की मां है।

राजस्थान की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी