मनमोहन सिंह का राजस्थान से राज्यसभा में जाना तय, कांग्रेस व निर्दलीय विधायकों से की मुलाकात

Manmohan Singh in Jaipur. अशोक गहलोत ने निर्दलीय विधायकों की भी मनमोहन सिंह से मुलाकात करवाई।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Sun, 07 Jul 2019 06:04 PM (IST) Updated:Sun, 07 Jul 2019 06:04 PM (IST)
मनमोहन सिंह का राजस्थान से राज्यसभा में जाना तय, कांग्रेस व निर्दलीय विधायकों से की मुलाकात
मनमोहन सिंह का राजस्थान से राज्यसभा में जाना तय, कांग्रेस व निर्दलीय विधायकों से की मुलाकात

जागरण संवाददाता, जयपुर। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का राजस्थान से राज्यसभा सदस्य में जाना लगभग तय है। मनमोहन सिंह की राजस्थान से उम्मीदवारी की अधिकारिक घोषणा तो नहीं हुई, लेकिन रविवार को उन्होंने कांग्रेस विधायकों के साथ ही अशोक गहलोत सरकार को समर्थन दे रहे निर्दलीय विधायकों से मुलाकात की। रविवार को राज्य विधानसभा में विधायकों के प्रबोधन कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जयपुर पहुंचे मनमोहन सिंह के सम्मान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हाई टी दी।

इस हाईटी में गहलोत ने प्रत्येक कांग्रेस विधायक का मनमोहन सिंह से परिचय करवाया। गहलोत ने निर्दलीय विधायकों की भी मनमोहन सिंह से मुलाकात करवाई। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव की तिथि तय करने के बाद पार्टी की ओर से मनमोहन सिंह के नाम का अधिकारिक तौर पर एलान किया जाएगा। मनमोहन का राज्यसभा का कार्यकाल पूरा हो चुका है। मनमोहन सिंह और गहलोत के बीच राज्यसभा चुनाव को लेकर अलग से चर्चा भी हुई ।

सैनी के निधन के बाद सीट खाली हुई

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मदनलाल सैनी के निधन के बाद राजस्थान में राज्यसभा की एक सीट खाली हुई है। इस सीट से अब कांग्रेस पूर्व प्रधानमंत्री को राज्यसभा भेजने जा रही है। राजस्थान विधानसभा में विधायकों की संख्या बल के लिहाज से भाजपा पर कांग्रेस भारी है। कांग्रेस को अपने 100 विधायकों के साथ ही 12 निर्दलीय, छह बसपा, बीटीपी का भी समर्थन हासिल है। ऐसे में मनमोहन सिंह को राजस्थान से राज्यसभा भेजने में कोई अड़चन नहीं आएगी। भाजपा के पास फिलहाल केवल 72 विधायक ही है।

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस पहले उन्हें तमिलनाडु से राज्यसभा सदस्य बनाना चाहती थी, लेकिन डीएमके से पार्टी की बात नहीं बन पाई। ऐसे में मनमोहन सिंह के लिए राजस्थान से राज्यसभा सीट सबसे सुरक्षित मानी जा रही है। राजस्थान के अलावा किसी दूसरे राज्य में राज्यसभा की सीट खाली नहीं हो रही है। मनमोहन सिंह का राज्यसभा में कार्यकाल 14 जून को खत्म हो गया है। वह असम से लगातार पांच बार राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। 

chat bot
आपका साथी