Indo-French Exercise Desert Knight 2021: जोधपुर में 'डेजर्ट नाइट 2021' का आगाज

Indo-French Exercise Desert Knight 2021 जोधपुर के एयरफोर्स स्टेशन पर भारतीय वायु सेना और फ्रांस एयरफोर्स का संयुक्त युद्धाभ्यास डेजर्ट नाइट 21 बुधवार से शुरू हुआ। पांच दिनों तक चलने वाले इस युद्धाभ्यास में भारतीय वायु सैनिक और फ्रांस के वायु सैनिक साझा युद्धाभ्यास करेंगे।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 06:02 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 07:41 PM (IST)
Indo-French Exercise Desert Knight 2021: जोधपुर में 'डेजर्ट नाइट 2021' का आगाज
जोधपुर में 'डेजर्ट नाइट 2021' का आगाज। फाइल फोटो

जोधपुर, संवाद सूत्र। Indo-French Exercise Desert Knight 2021: राजस्थान में जोधपुर के एयरफोर्स स्टेशन पर भारतीय वायु सेना और फ्रांस एयरफोर्स का संयुक्त युद्धाभ्यास 'डेजर्ट नाइट 21' बुधवार से शुरू हुआ। पांच दिनों तक चलने वाले इस युद्धाभ्यास में भारतीय वायु सैनिक और फ्रांस के वायु सैनिक साझा युद्धाभ्यास करेंगे। यह पहला मौका होगा कि फ्रांस तकनीक से बना राफेल विमान पहली बार देश मे होने जा रहे किसी युद्धाभ्यास का हिस्सा बना है। सैन्य सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 'डेजर्ट नाइट 21' का आगाज हो चुका है। इस संयुक्त युद्धाभ्यास के पहले दिन दोनों देशों के बीच शेड्यूल ब्रीफिंग चली है, साथ ही पायलट , वायुसैनिकों का इंट्रोडक्शन सेशन आयोजित किया गया है। जोधपुर के आसमान में गुरुवार से रफाल सुखोई, मिराज की गर्जना सुनाई देगी। इस बार दिन के साथ-साथ रात में भी अनुभवी पायलट इन विमानों को उड़ाएंगे। 24 जनवरी तक चलने वाले इस युद्धाभ्यास के लिए फ्रांस के 175 वायु सैनिकों का दल जोधपुर पहुंचा है। इससे पहले ग्लोबमास्टर युद्धाभ्यास से जुड़े साजो सामान को लेकर जोधपुर एयरबेस पर पहुंचा।

ये रहेंगे युद्धभ्यास का हिस्सा

भारत और फ्रांस के वायु सैनिकों के बीच होने वाले संयुक्त युद्धाभ्यास के लिए जहां सुखोई ,मिराज जैसे लड़ाकू विमान तो मौजूद रहेंगे ही, वही इस बार सबकी नजर राफेल पर रहने वाली है। इसके अलावा फ्लाइट रिफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट और अवाक्स एयरक्राफ्ट भी भाग लेंगे। फ्रांस के रफाल के साथ एअरबस ए 330, मल्टीरोल टैंकर ट्रांसपोर्ट, ए 400 एम टैक्टिकल ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट भी इस युद्याभ्यास का हिस्सा होंगे।

सामरिक दृष्टि से जोधपुर है महत्वपूर्ण

सामरिक दृष्टि से देखा जाए तो देश की पश्चिमी सरहद पर राजस्थान के जोधपुर का एयरफोर्स स्टेशन काफी महत्वपूर्ण और महफूज स्थान है। सैन्य विशेषज्ञों के अनुसार जोधपुर का मौसम अमूमन साफ रहता है जो कि विमान उड़ाने के लिए श्रेष्ठ है। तापमान की दृष्टि से भी यह जगह अन्य जगहों से बेहतर है। इसके अलावा देश की पश्चिमी सीमा से सटा यह क्षेत्र महत्वपूर्ण एयरबेस है। आपको बताते चलें कि राफेल डील से पहले जोधपुर एयरबेस पर ही राफेल का डेमो भी हुआ था और भारत और फ्रांस के उच्च सैन्य अधिकारियों ने जोधपुर से ही राफेल में उड़ान भरी थी। 

एएनआइ के मुताबिक, एक्सरसाइज डेजर्ट नाइट 2021 में भाग लेने के लिए जोधपुर एयरफोर्स बेस पर चार फ्रांसीसी राफेल लड़ाकू विमान उतरे। विमान भारतीय वायु सेना के राफेल लड़ाकू जेट के साथ युद्ध में भाग लेगा। फ्रेंच एयरफोर्स के एयरबस 330 मल्टीरोल टैंकर ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट जोधपुर एयरफोर्स बेस में एक्सरसाइज डेजर्ट नाइट  2021 के लिए लैंड करते हैं।

chat bot
आपका साथी