Udaipur: उदयपुर के सरकारी स्कूल में दलित छात्राओं ने दाल परोसी तो कुक ने फिंकवाया खाना, आरोपित कुक गिरफ्तार

जिले के सरकारी स्कूल में दलित छात्राओं के साथ भेदभाव किए जाने का मामला सामने आया है। जिसमें दलित छात्राओं के मिड डे मील का खाना परोसने पर कुक के खाना फिंकवाने की जानकारी मिली है। पुलिस ने स्कूल में भोजन पकाने वाले कुक को गिरफ्तार कर लिया।

By Sonu GuptaEdited By: Publish:Fri, 02 Sep 2022 11:05 PM (IST) Updated:Fri, 02 Sep 2022 11:05 PM (IST)
Udaipur: उदयपुर के सरकारी स्कूल में दलित छात्राओं ने दाल परोसी तो कुक ने फिंकवाया खाना, आरोपित कुक गिरफ्तार
दलित छात्राओं के मिड डे मील का खाना परोसने पर कुक ने फिंकवाया खाना। (प्रतीकात्मक फोटो)

उदयपुर, संवाद सूत्र। जिले के सरकारी स्कूल में दलित छात्राओं के साथ भेदभाव किए जाने का मामला सामने आया है। जिसमें दलित छात्राओं के मिड डे मील का खाना परोसने पर कुक के खाना फिंकवाने की जानकारी मिली है। मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस ने स्कूल में भोजन पकाने वाले कुक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

ये है मामला

मिली जानकारी के अनुसार मामला उदयपुर जिले के गोगुंदा क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल भारोड़ी का है। जहां शुक्रवार को स्कूल में पढ़ने वाली दलित छात्राएं डिम्पल मेघवाल और नीमा मेघवाल के बच्चों को खाना परोसने पर स्कूल के कुक लालूराम गुर्जर ने खाना फिंकवाया दिया। कुक पर आरोप लगाया कि उसने जातिगत भेदभाव के चलते ऐसा किया। छुट्टी होने पर इस मामले की जानकारी जब दलित बालिकाओं के परिजनों ओर ग्रामीणों को लगी वह उद्वेलित हो गए। उन्होंने गोगुंदा थाने में स्कूल में खाना बनाने वाले दो कुकों के खिलाफ रिपोर्द दर्ज कराते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए गोगुंदा के पुलिस उप अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने प्रारंभिक जांच में 55 वर्षीय कुक लालूराम गुर्जर को दोषी मानते हए उसे गिरफ्तार कर लिया।

चुने हुए बच्चों से परेसवाता था खाना

उप अधीक्षक भूपेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपित कुक कई सालों से स्कूल में खाना पका रहा था। शुक्रवार को पहली बार डिम्पल और नीमा मेघवाल ने खाना परोसा था। इससे पहले चुने हुए बच्चों से ही खाना परोसवाता था। डिम्पल और नीमा के खाना परोसने पर उसने आपत्ति जताते हंए दाल फिंकवा दी थी। जिसके चलते उसके खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। बता दें डिम्पल और नीमा सातवीं और आठवीं कक्षा की छात्राएं हैं। छात्रा डिम्पल मेघवाल और नीमा मेघवाल ने बताया था कि उनके दाल परोसे जाने से कुक लालूराम गुर्जर नाराज हो गया और उनके साथ गाली-गलौज की। उन्हें नीची जाति का बताते हुए खाना फिंकवाया था।

मेघवाल बस्ती के लोगों ने जताई नाराजगी

बताया गया कि दलित छात्राओं के साथ इस तरह के सलूक को लेकर मेघवाल बस्ती के लोगों ने आपत्ति जताई। उन्होंने स्कूल के अध्यापकों से नाराजगी जताते हुए कुक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

प्रिंसिपल बोले आटे पर मेंढ़क आ गया था, इसलिए फिंकवाया

इधर, स्कूल के प्रिंसिपल और मिड डे मील प्रभारी शिवलाल शर्मा ने कुक का बचाव करते हुए कहा कि गीले आटे में अचानक एक मेंढक उछलकर आ गया था। जिस पर आटे को फिंकवाया था। स्कूल में सौहार्द्धपूर्ण वातावरण है। स्कूल में सभी वर्ग और जाति के बच्चे पढ़ते है। सभी बच्चे एक जगह से पानी पीते हैं और एक साथ बैठकर खाना खाते हैं।स्कूल के शिक्षक रामकिशन बैरवा ने बताया कि बच्चियों के खाना परोसने पर राजपूत समाज के कुछ बच्चों ने कुक के कहने पर खाना फेंक दिया थां। कुक की पुरानी सोच के चलते यह घटना हुई, हालांकि स्कूल में भेदभाव जैसी कोई बात नहीं है।

chat bot
आपका साथी