हिंदू अब पलायन नहीं बल्कि पराक्रम करेंगे : बजरंग दल

बजरंग दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैंठक में तय किया गया कि अब देश में कहीं से भी हिंदूओं का पलायन नहीं होने दिया जाएगा।

By kishor joshiEdited By: Publish:Mon, 18 Jul 2016 02:21 AM (IST) Updated:Mon, 18 Jul 2016 02:27 AM (IST)
हिंदू अब पलायन नहीं बल्कि पराक्रम करेंगे : बजरंग दल

जयपुर। बजरंग दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की जयपुर में हुई दो दिन की बैठक में तय किया गया है कि देश के किसी भी हिस्से से अब हिंदुओं का पलायन नहीं होने दिया जाएगा। बैठक हिंदू पलायन नहीं अब पराक्रम के नारे के साथ संपन्न हुई।

बैठक के समापन सत्र में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता अब देश के हर गांव और शहर में यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी हिंदू को वहां से पलायन न करना पड़े। इसके लिए देश के सभी गावों और शहरों का सर्वे किया जाएगा और यह पता लगाया जाएगा कि कहां से हिंदुओं को पलायन के लिए मजबूर किया जा रहा है।

पढ़ें- धार्मिक स्थल पर बोर्ड देखकर भड़का बजरंग दल, जोरदार प्रदर्शन

कहा कि आज इस देश में हिंदू न सुरक्षित है, न समृृद्घ है और न ही उसका सम्मान है। यह दुनिया का अकेला देश है, जहां बहुसंख्यक असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज हिंदू अपने ही देश में अपने हिसाब से नहीं रह पा रहा है, जबकि उसे इसका कानूनी अधिकार प्राप्त है।

कश्मीर में हिंदुओं की कॉलोनी बसाए जाने पर मुस्लिम नेताओं का विरोध सामने आ रहा है। उन्होंने कहा कि यह राजनीति का नहीं बल्कि हिंदुओं के मानवाधिकार का प्रश्न है। हिंदुओं को पलायन के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी संपत्ति को आधे दामों पर बेचने के लिए भी मजबूर किया जा रहा है।

तोगड़िया ने सरकार से की ये मांगें

देश में समान जनसंख्या नीति बनाई जाए। जो भी व्यक्ति दो से ज्यादा बच्चे पैदा करे, उसे न नौकरी मिले और न किसी तरह की अन्य सरकारी सुविधा दी जाए। चाहे वह किसी भी धर्म का हो। -देश में समान नागरिक आचार संहिता लागू की जाए। 1947 के बाद देश के जिस गांव या शहर में हिंदुओं को अपनी संपत्ति आधे दामों पर बेच कर पलायन करना पड़ा है, उसकी जांच कराई जाए और उन्हें मुआवजा दिया जाए।

chat bot
आपका साथी