शादी के पंद्रह दिन बाद ही ससुराल से गहनें लेकर भागी लुटेरी दुल्हन

जोधपुर में विवाह के 15 दिन बाद ही दुल्हन सभी गहने और लाखों रुपये की नकदी लेकर फरार हो गयी।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Fri, 10 May 2019 02:31 PM (IST) Updated:Fri, 10 May 2019 02:31 PM (IST)
शादी के पंद्रह दिन बाद ही ससुराल से गहनें लेकर भागी लुटेरी दुल्हन
शादी के पंद्रह दिन बाद ही ससुराल से गहनें लेकर भागी लुटेरी दुल्हन

जोधपुर, रंजन दवे। सुनने में भले ही अटपटा लगे, लेकिन जोधपुर में ऐसा मामला सामने आया है, जहां विवाह के 15 दिन बाद ही दुल्हन सभी गहने और लाखों रुपये की नकदी लेकर फरार हो गयी। और तो और इस दुल्हन को लाने के लिए पीडि़त ने 3 लाख की नगदी भी खर्च की थी और लाखों का गहना भी चढ़ाया। मगर लुटेरी दुल्हन गहनों के साथ ऐसी चंपत हुई कि वापस लौटकर नहीं आई।

आखिरकार पीडि़त ने पुलिस की शरण ली और मामला दर्ज करवाया। पुलिस अब लुटेरी दुल्हन और साथ वालों का पता लगा रही है। सूरसागर पुलिस थाना के एसआई मनोज कुमार ने बताया कि चांदपोल स्थित रामेश्वर मंदिर के पास में रहने वाले लक्ष्मणराज त्रिवेदी पुत्र पुखराज की रिपोर्ट के अनुसार यूपी के इलाहाबाद के डीहा में रहने वाले मिश्रा परिवार से उनके बेटे रूपेश के विवाह के लिए बात चली।

जहां सुनीता मिश्रा नाम की लड़की दिखाई गई। युवती के पसंद आने पर शादी की बात चली और एक लाख दिया जाना तय हुआ। शादी पर दो लाख और गहनों का खर्च वहन भी पीडि़त की तरफ से तय किया गया। सभी बातों के तय होने के साथ कुछ दिन के बाद रूपेश की शादी सुनीता से करवा दी गई।मगर शादी के पंद्रह दिन बाद ही दोपहर में जब परिवार के लोग सो रहे थे तब सुनीता गुपचुप तरीके से घर से निकल गई। उसकी तलाश की गई मगर वह नहीं मिली।

शहर के भीतरी क्षेत्र चांदपोल में रहने वाले लक्ष्मण राज को पुत्र की शादी प्रदेश से बाहर करवाना महंगा पड़ गया। अब पीडि़त ने इस बारे में सुनीता पुत्री श्यामलाल मिश्रा, अंगरा उर्फ अंगूरी देवी पत्नी मंगलादास, बीनादेवी उर्फ मालती पत्नी विनोदसिंह , वीरू भाई पुत्र बद्रीप्रसाद केशवानी के खिलाफ धोखाधड़ी पूर्वक शादी करवाने और गहने आदि लेकर चंपत होने का मामला दर्ज करवाया गया है। इस बारे में सूरसागर पुलिस ने जांच आरंभ की है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी