Farmers Protest: भाजपा विधायक बोले- किसान आंदोलन में बैठे लोग चिकन, बिरयानी खाकर बर्ड फ्लू मना रहे हैं

राजस्थान भाजपा के विधायक मदन दिलावर ने विवादास्पद बयान ने में कहा कि तथाकथित किसान आंदोलन में पिकनिक मना रहे हैं। किसानों को देश की चिंता नहीं है। ये आंदोलन नहीं कर रहे ये चिकन बिरयानी काजू-बादाम खाकर ऐशो आराम कर रहे हैं। ये बर्ड फ्लू फैलाने का षडयंत्र है।

By PRITI JHAEdited By: Publish:Sun, 10 Jan 2021 09:40 AM (IST) Updated:Sun, 10 Jan 2021 10:03 AM (IST)
Farmers Protest: भाजपा विधायक बोले- किसान आंदोलन में बैठे लोग चिकन, बिरयानी खाकर बर्ड फ्लू मना रहे हैं
राजस्थान भाजपा के विधायक मदन दिलावर विवादास्पद बयान

जयपुर, जागरण संवाददाता। कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों को लेकर राजस्थान भाजपा के विधायक मदन दिलावर ने विवादास्पद बयान दिया है। दिलावर ने एक बयान में कहा कि तथाकथित किसान आंदोलन में पिकनिक मना रहे हैं। वे चिकन और बिरयानी खा रहे हैं। तथाकथित किसानों को देश की चिंता नहीं है। ये आंदोलन नहीं कर रहे, ये तो चिकन, बिरयानी और काजू-बादाम खाकर ऐशो आराम कर रहे हैं । ये बर्ड फ्लू फैलाने का षडयंत्र है। दिलवार भाजपा के प्रदेश महामंत्री भी हैं।

उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही तथा-कथित किसानों को आंदोलन स्थल से नहीं हटाया गया तो देशभर में बड़े पैमाने पर बर्ड फ्लू का प्रकोप फैल सकता है। इस कारण आंदोलन के नाम पर पिकनिक मनाने वालों को एकत्रित नहीं होने देना चाहिए। ये लोग सड़क रोक कर बैठे हैं। इससे आमजन को परेशानी हो रही है। ये लोग प्रेम-प्यार से मान जाए तो ठीक है नहीं तो इनके खिलाफ सख्ती होनी चाहिए, जिससे देशवासियों को बर्ड फ्लू के प्रकोप से बचाया जा सके।

उन्होंने कहा कि लोग भेष बदलकर तथाकथित आंदोलन में आ रहे हैं, इनमें आतंकवादी भी हो सकते हैं। चोर-लुटेरे भी हो सकते हैं। ये लोग देश को बर्बाद कर देना चाहते हैं। दिलावर पहले भी विवादास्पद बयानों को लेकर चर्चा में रहे हैं। साल, 2019 में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ चल रहे आंदोलन के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया था।

उन्होंने कहा था कि अगर वे पाकिस्तान से प्यार करते हैं तो वो चले जाएं। बांग्लादेश से प्यार करते हैं तो वहां चले जाएं यदि दोनों देश उनका रखना नहीं चाहते तो हिंद महासागर में डूब सकते हैं। उधर दिलावर के बयान पर किसान महापंचायत के अध्यक्ष रामपाल जाट ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि विधायक ऐसे लोगों के नाम बताएं और पहचान बताएं जो बर्ड फ्लू फैलाते हैं। लेकिन किसी को शत्रुता पैदा करने वाले बयान नहीं देने चाहिए। विधायक अपनी वाणी पर लगाम रखें।

chat bot
आपका साथी