अजमेर के दरगाह घूमने आए दम्पति, होटल में मिली महिला की लाश, पति फरार

अजमेर शहर के गंज थाना इलाके में एक महिला का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। महिला अपने पति के साथ शुक्रवार को अजमेर आई थी। जहां उसने एक होटल में कमरा लिया था।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Tue, 16 Jul 2019 11:28 AM (IST) Updated:Tue, 16 Jul 2019 11:28 AM (IST)
अजमेर के दरगाह घूमने आए दम्पति, होटल में मिली महिला की लाश, पति फरार
अजमेर के दरगाह घूमने आए दम्पति, होटल में मिली महिला की लाश, पति फरार
जयपुर, जागरण संवाददाता। राजस्थान के अजमेर के दरगाह बाजार स्थित एक होटल में महिला की लाश मिली है। महिला का पति फरार है। अजमेर शहर के गंज थाना इलाके में एक महिला का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। महिला अपने पति के साथ शुक्रवार को अजमेर आई थी। जहां उसने एक होटल में कमरा लिया था।

पुलिस के मुताबिक महिला के पति ने ही उसकी हत्या की है। जानकारी के मुताबिक महिला अपने पति रफीक खान के साथ शुक्रवार को अजमेर आई थी। सोमवार सुबह लगभग 11ः00 बजे महिला के पति रफीक ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि मध्य प्रदेश से शुक्रवार को यह दम्पति अजमेर घूमने आए थे। जिसके बाद सोमवार को महिला का शव होटल में मिला है। होटल में लगे सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई।  

chat bot
आपका साथी