नोटबंदी पर कांग्रेस 7 और 9 को करेगी आंदोलन

नोटबंदी के खिलाफ देश में कांग्रेस की ओर से चलाए जा रहे आंदोलन के तहत राजस्थान में 7 और 9 जनवरी को आंदोलन होगा।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Fri, 06 Jan 2017 04:32 AM (IST) Updated:Fri, 06 Jan 2017 04:46 AM (IST)
नोटबंदी पर कांग्रेस 7 और 9 को करेगी आंदोलन

जयपुर, जागरण संवाद केन्द्र। नोटबंदी के खिलाफ देश में कांग्रेस की ओर से चलाए जा रहे आंदोलन के तहत राजस्थान में 7 और 9 जनवरी को आंदोलन होगा। कांग्रेस 7 जनवरी को जिला एवं उपखण्ड मुख्यालयों पर बड़ा आंदोलन करेगी, वहीं 9 जनवरी को महिला कांग्रेस जिला मुख्यालयों पर थाली बजाओ प्रदर्शन करेगी। इसे लेकर प्रदेश कांग्रेस गुरुवार को रणनीति बनाई गई।

प्रदेश में आंदोलन पर निगरानी के लिए एआईसीसी के समन्वयक एवं सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा को लगाया गया है। हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप शर्मा और रजनी पाटिल भी जयपुर आएंगे। प्रदेश में आंदोलन की रणनीति को लेकर गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट की अध्यक्षता में हुई कार्यकारिणी जिला अध्यक्षों की बैठक में आंदोलन को लेकर चर्चा हुई। बैठक में तय किया गया कि सभी बड़े नेता जिला मुख्यालयों पर होने वाले आंदोलनों में शामिल होंगे। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मौजूद थे।

देखें तस्वीरें : पुरानी करंसी बदलने को उमड़े लोग

chat bot
आपका साथी