केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन स्थगित, जानें क्‍या है कारण

केंद्र सरकार के खिलाफ विभिन्न मुद्दों को लेकर 11 से 13 नवंबर तक राजस्‍थान में होने वाले विरोध प्रदर्शन को कांग्रेस ने स्थगित कर दिया है।

By Jagran News NetworkEdited By: Publish:Sun, 10 Nov 2019 07:42 PM (IST) Updated:Sun, 10 Nov 2019 07:45 PM (IST)
केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन स्थगित, जानें क्‍या है कारण
केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन स्थगित, जानें क्‍या है कारण

जयपुर, जागरण संवाददाता। केंद्र सरकार के खिलाफ विभिन्न मुद्दों को लेकर 11 से 13 नवंबर तक होने वाले विरोध प्रदर्शन को कांग्रेस ने स्थगित कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने रविवार को बताया कि अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पूरे प्रदेश में धारा 144 लागू है। इस कारण विरोध प्रदर्शन को स्‍थगित किया गया है। 

जिला स्‍तर पर थी प्रदर्शन की तैयारी 

प्रदेश सरकार ने जिला स्तर तक विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया था। इसके तहत 11 नवंबर को जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन होना था। इसके बाद 13 को प्रदेश स्तर पर जयपुर में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से सिविल लाइंस फाटक तक रैली निकालकर राज्यपाल को ज्ञापन देने का कार्यक्रम था। अब ये दोनों ही प्रदर्शन स्थगित कर दिए गए हैं।

अयोध्‍या फैसले के बाद बदली रणनीति 

शनिवार को अयोध्या मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आए निर्णय के बाद पूरे प्रदेश में धारा 144 लागू कर दी गई। कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए धारा 144 एक सप्ताह तक लागू रहने की उम्मीद है। इसी के कारण कांग्रेस ने प्रदर्शन स्थगित करने का निर्णय लिया है। पायलट ने बताया कि बेरोजगारी, महंगाई और बदहाल अर्थव्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन का निर्णया लिया था।

दिल्‍ली पर सबकी नजर    

राष्ट्रीय नेताओं के आहवान पर कांग्रेस ने पूरे देश में आन्‍दोलन की रणनीति बनाई है। इसके लिए हर जगह तैयारी शुरू कर दी गई थी। इस बीच अयोध्‍या मामले में फैसला आने पर राजस्‍थान कांग्रेस ने आन्‍दोनल की रणनीति में बदलाव किया है। देखना होगा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदर्शन पर अगली रणनीति क्‍या बनती है। दिल्‍ली में तो कांग्रेस ने रामलीला मैदान से आंदोलन के शंखनाथ का आह़वान किया है। इसके लिए तैयारी भी पूरी कर ली गई है। ऐसे में सभी की नजर कांग्रेस पर टिक गई है। 

यह भी पढें: Maharashtra Congress: कांग्रेस विधायक दल का निर्णय, सरकार बनाने के लिए शिवसेना के साथ नहीं जाएंगे

chat bot
आपका साथी