चूरू जिला प्रमुख की गिरफ्तारी ने पकड़ा तूल, भाजपा नेताओं ने दी गिरफ्तारी,जाट समाज भी नाराज

राजस्थान में चूरू जिला प्रमुख हरलाल सहारण गिरफ्तार का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सहारण की गिरफ्तारी के विरोध में चूरू में भाजपा और जाट समाज के लोग सड़कों पर उतर गए।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Mon, 20 May 2019 03:40 PM (IST) Updated:Mon, 20 May 2019 03:40 PM (IST)
चूरू जिला प्रमुख की गिरफ्तारी ने पकड़ा तूल, भाजपा नेताओं ने दी गिरफ्तारी,जाट समाज भी नाराज
चूरू जिला प्रमुख की गिरफ्तारी ने पकड़ा तूल, भाजपा नेताओं ने दी गिरफ्तारी,जाट समाज भी नाराज

जयपुर, जागरण संवाददाता। राजस्थान में चूरू जिला प्रमुख हरलाल सहारण गिरफ्तार का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सहारण की गिरफ्तारी के विरोध में चूरू में भाजपा और जाट समाज के लोग सड़कों पर उतर गए। मामले को लेकर भाजपा ने आमसभा की और उसके बाद कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया।

पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक दल के उप नेता राजेंद्र राठौड़ एवं सांसद राहुल कस्वां की अगुवाई में भाजपाईयों ने सहारण की गिरफ्तारी के विरोध में गिरफ्तारी दी। उधर पुलिस ने सोमवार को सहारण को सरदारशहर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एसीजेएम) कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हे 22 मई तक न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

सहारण की गिरफ्तारी के बाद बढ़ते तनाव को देखते हुए चूरू में पुलिस के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं । जानकारी के अनुसार जिला प्रमुख हरलाल सहारण को 10वीं कक्षा की फर्जी टीसी लगाकर चुनाव लड़ने के आरोप में रविवार को चूरू एसपी की स्पेशल टीम ने जयपुर के जालूपुरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। उसके बाद देर रात सहारण को जयपुर से चूरू सदर थाने ले जाया गया। वहां से सोमवार को सुबह सहारण को कोर्ट में पेश करने के लिए कड़े सुरक्षा जाब्ते के साथ सरदारशहर ले जाया गया है,जहां से उन्हे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

इस मामले में राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस सरकार के इशारे पर सहारण की गिरफ्तारी की गई है। बिना नोटिस दिए जनप्रतिनिधि की गिरफ्तारी करना गलत है। उधर चूरू जाट सभा के अध्यक्ष महेंद्र ढाका ने कहा कि सहारण को गिरफ्तार करना गलत है। जाट समाज इसका विरोध करेगा।  

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी