Rajasthan: कांग्रेस नेता ने चार महिला आइएएस अधिकारियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर की टिप्पणी, केस दर्ज

Case On Congress Leader. महिला आइएएस अधिकारियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने पर पुलिस ने कांग्रेस नेता पर केस दर्ज किया है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Tue, 04 Feb 2020 07:52 PM (IST) Updated:Tue, 04 Feb 2020 07:52 PM (IST)
Rajasthan: कांग्रेस नेता ने चार महिला आइएएस अधिकारियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर की टिप्पणी, केस दर्ज
Rajasthan: कांग्रेस नेता ने चार महिला आइएएस अधिकारियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर की टिप्पणी, केस दर्ज

जयपुर, जागरण संवाददाता। Case On Congress Leader. राजस्थान के अलवर जिले में तैनात चार महिला आइएएस अधिकारियों ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव एवं अजमेर बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष राजेश टंडन के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है। चारों महिला आइएएस अधिकारियों ने मंगलवार को प्रदेश के मुख्य सचिव डीबी गुप्ता को भी इस बारे में पत्र सौंपा है।

टंडन ने दो दिन पहले ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए चारों महिला अधिकारियों के कथित वीडियो क्लिपिंग खुद के पास होने का हवाला देते हुए इनसे दूरी रखने की लोगों को सलाह दी थी। इस पर चारों महिला अधिकारियों ने टंडन के खिलाफ सोमवार को अजमेर शहर के तीन पुलिस थानों कोतवाली, सिविल लाइंस एवं अजमेर दक्षिण में आइपीसी की धारा 292,293,354 (सी), 500, एवं 509 एवं महिलाओं का अपशिष्ट निरूपण निषेध अधिनियम 1986 की धारा सात के और सूचना एवं प्रौद्योगिकी की धारा 67 के तहत मामला दर्ज कराया है। चारों अधिकारियों ने जिला पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप से भी शिकायत की है।

पुलिस ने जांच शुरू की

राजेश टंडन ने सोशल मीडिया पर चारों महिला आइएएस अधिकारियों का नाम लिए बिना लिखा कि उनकी अश्लील वीडियो है, साथी पुरुष अधिकारी इनसे बचकर रहे। इस मामले की जांच पुलिस उप अधीक्षक प्रियंका रघुवंशी कर रही हैं। पुलिस में दी गई शिकायत में महिला आइएएस अधिकारियों ने आरोप लगाया कि राजेश टंडन ने पिछले दिनों अपने फेसबुक पेज और ब्लॉग में जिले में तैनात एक महिला आइएएस अफसर का अश्लील वीडियो क्लिप वायरल होने का जिक्र किया था।

टंडन ने महिला आइएएस अफसर का नाम नहीं लिया था, लेकिन साथ ही अश्लील वीडियो क्लिप वायरल होने की बात कहते हुए पुरुष अधिकारियों और बाकी लोगों से इस वायरल वीडियो से दूर रहने की सलाह दी थी। इसके बाद टंडन ने चार महिला अधिकारियों को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि पुलिस को महिला अफसरों ने जो शिकायत दी है, उसमें महिला को अपमानित करने और सोशल मीडिया के जरिए उन्हें नीचा दिखाने की धाराओं के साथ मुकदमा दर्ज किया गया है।

राजस्थान की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी