ग्लोबल एग्रिटेक मीट में शामिल होगा 7 करोड़ का भैंसा

जयपुर में होने वाली ग्लोबल एग्रिटेक मीट में 7 करोड़़ का भैंसा आकर्षण का केन्द्र होगा। यह भैंसा मालिक को हर महीने में 7 लाख रुपए से ज्यादा कमा कर देता है।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Mon, 07 Nov 2016 02:42 AM (IST) Updated:Mon, 07 Nov 2016 02:52 AM (IST)
ग्लोबल एग्रिटेक मीट में शामिल होगा 7 करोड़ का भैंसा

जयपुर, जागरण संवाद केन्द्र। जयपुर में होने वाली ग्लोबल एग्रिटेक मीट में 7 करोड़़ का भैंसा आकर्षण का केन्द्र होगा। देश-विदेश में अपनी पहचान बना चुका हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले का भैंसा 'युवराज' की करोड़ों रुपए में बोली लग रही है। वहीं इसका मालिक कर्मवीर इसे बेचने को बिलकुल तैयार नहीं है। यह भैंसा मालिक को हर महीने में 7 लाख रुपए से ज्यादा कमा कर देता है।

मीट के आयोजकों ने बताया कि इस भैंसे का वजन 1600 किलो से भी ज्यादा है। इसकी लंबाई 6.5 फीट है। यह भैंसा मुर्रा नस्ल का है देश के अलग-अलग हिस्सों में पशु मेले में आकर्षण का केन्द्र रहता है। करनाल में पशु मेले में साउथ अफ्रीका से आए डेलीगेशन ने युवराज को अपने यहां पशु-धन ब्रांड एम्बेसडर बनाने के लिए 9 करोड़ रुपए कीमत देने का प्रपोजल रखा था। भारत में रॉल्स रॉयल फैंटम की कीमत 7.5 करोड़ है। ऐसे में युवराज इस सुपर लग्जरी कार से भी महंगा हो गया है। इतने बड़े प्रस्ताव को कर्मवीर ने महज इसलिए ठुकरा दिया, क्योंकि उन्होंने युवराज को बेचने के लिए नहीं, बल्कि उसे चाहत के चलते पाल रखा है।

कर्मवीर सिंह की मानें तो वे इस भैंसे का स्पर्म बेचकर हर महीने 7 लाख रुपए तक की कमाई करते हैं। इसके स्पर्म की मांग हरियाणा के अलावा पंजाब, उत्तरप्रदेश और राजस्थान सहित कई राज्यों में है। मालिक कर्मवीर ने बताया कि प्रतिदिन युवराज को पीने के लिए 20 लीटर दूध और करीब 19 किलो अन्य खाद्य सामग्री चाहिए होतीी है। इसके अलावा यह हर रोज 5 किलो सेब खाता है। यह सब खाने-पीने के बाद युवराज 4 किमी सैर करता है। इसके खाने-पीने और रहन-सहन पर प्रतिमाह 25 हजार रुपए का खर्चा आता है।

chat bot
आपका साथी