Lok Sabha Election: 'हमने भगवान राम को...', चुनावी मौसम में प्रियंका को याद आए भगवान Ram; संविधान को लेकर कह दी ये बात

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा संविधान को इस तरह से बदलना चाहती है कि लोगों को पता भी नहीं चले। ऐसे में जनता का जागरूक रहना जरूरी है । यह चुनाव संविधान को बचाने का चुनाव है। प्रियंका ने कहा कि आस्था का प्रमाण त्याग होता है। सत्ता को पकड़ कर रखना नहीं होता है।

By Jagran NewsEdited By: Sonu Gupta Publish:Mon, 15 Apr 2024 11:55 PM (IST) Updated:Mon, 15 Apr 2024 11:55 PM (IST)
Lok Sabha Election: 'हमने भगवान राम को...', चुनावी मौसम में प्रियंका को याद आए भगवान Ram; संविधान को लेकर कह दी ये बात
संविधान बचाने का चुनाव है यह : प्रियंका। फोटोः @priyankagandhi

HighLights

  • संविधान बचाने का चुनाव है यह : प्रियंका
  • अधिक छीनने के लिए हो रही है संविधान बदलने की बातः प्रियंका गांधी

जागरण संवाददाता, जयपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे संविधान इस तरह से बदलना चाहते हैं कि लोगों को पता भी नहीं चले। ऐसे में जनता का जागरूक रहना जरूरी है। यह चुनाव संविधान को बचाने का चुनाव है। संविधान बदलने की बात इसलिए हो रही है, क्योंकि ये लोग आपके अधिकार छीनना चाहते हैं।

प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

प्रियंका ने कहा कि भाजपा के सांसद अलग-अलग प्रदेशों में कहते हैं कि अब हमारी सरकार आएगी तो संविधान को बदलेंगे। मंच से मोदी संविधान की बात करते हैं, लेकिन अपने लोगों से कहते हैं कि जाओ और संविधान बदलने की बात बोलो।

लोकतंत्र के कारण भारत बढ़ रहा आगेः प्रियंका

प्रियंका ने कहा कि आस्था का प्रमाण त्याग होता है। सत्ता को पकड़ कर रखना नहीं होता है। देश में जो सरकार चल रही है वह सिर्फ अपने लिए और उद्योगपति मित्रों के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत इसलिए आगे बढ़ा है, क्योंकि यहां लोकतंत्र है। सरकारों ने जनता को सर्वोपरि रखा है। अब लोगों को दबाने और बहकाने का काम हो रहा है।

यह बात गलत है...

राजस्थान के दौसा संसदीय क्षेत्र के बांदीकुई में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा कि आप अंधे हो गए हो, मोदी जो कुछ कर रहे हैं वो करने दो, यह बात गलत है। इससे आपका नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि आपके पूर्वजों की तरह मेरे पूर्वजों ने भी जान दी है। मेरे पिता और दादी ने शहादत दी है। हमारी हिंदू धर्म की परंपरा है। हमने भगवान राम को सत्ता के कारण नहीं, बल्कि इसलिए पूजा क्योंकि उनमें नैतिकता थी। उन्होंने सत्ता का त्याग किया।

महंगाई और बेरोजगारी पर क्या कहा?

पीएम और भाजपा पर निशाना साधते हुए प्रियंका ने कहा कि ये सत्ता के बल पर विधायकों को खरीद लेते हैं, सरकारें गिरा देते हैं। महंगाई और बेरोजगारी को लेकर निशाना साधते हुए प्रियंका ने कहा कि सरकार बदलना जरूरी है।

अलवर में रोड शो किया

प्रियंका ने अलवर में कांग्रेस प्रत्याशी ललित यादव के समर्थन में करीब तीन किलोमीटर लंबा रोड शो किया। इस दौरान कई स्थानों पर लोगों ने अपनी समस्याओं को कांग्रेस पर लिखकर पर्ची प्रियंका की तरफ फेंकी। रोड शो में प्रियंका के साथ पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र सिंह भी थे।

यह भी पढ़ेंः Manipur: 'हम मणिपुर को टूटने नहीं देंगे...', अमित शाह बोले- पूर्वोत्तर में AFSPA प्रभावित क्षेत्रों का कम हुआ दायरा

यह भी पढ़ेंः Electoral Bond को लेकर एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट पर टिकी सबकी निगाहें, पुनर्विचार के लिए SC में याचिका दायर

chat bot
आपका साथी