राजस्थान में चार महीने चलेंगे भाजपा के संगठन चुनाव

BJP organization elections in Rajasthan. राजस्थान में अब भाजपा के संगठन चुनाव शुरू होंगे जो 11 सितंबर से शुरू हो कर दिसंबर तक चलेंगे।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Tue, 27 Aug 2019 12:55 PM (IST) Updated:Tue, 27 Aug 2019 12:55 PM (IST)
राजस्थान में चार महीने चलेंगे भाजपा के संगठन चुनाव
राजस्थान में चार महीने चलेंगे भाजपा के संगठन चुनाव

जयपुर, जेएनएन। सदस्यता अभियान के बाद अब भाजपा के संगठन चुनाव शुरू होंगे, जो 11 सितंबर से शुरू हो कर दिसंबर तक चलेंगे। राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष का फैसला संगठन चुनाव के बाद ही होगा। पार्टी में संगठन चुनाव की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देने के लिए सोमवार को राजस्थान भाजपा के प्रदेशस्तरीय नेताओं की एक कार्यशाला पार्टी मुख्यालय पर हुई।

कार्यशाला में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक, सह संयोजक, जिला संगठन प्रभारी, जिला अध्यक्ष, ,जिला चुनाव अधिकारी, सह अधिकारी, जिला चुनाव सहायक, सदस्यता अभियान के संभाग संयोजक, संभाग संयोजक और जिला संयोजक शामिल हुए। पार्टी के राष्ट्रीय सह चुनाव अधिकारी हंसराज गंगाराम अहीर और अन्य नेताओं ने कार्यशाला में आए नेताओं को चुनाव प्रक्रिया की जानकारी दी। इसमें निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से चुनाव कराने के निर्देश दिए। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत मे अहीर ने बताया कि देशभर में सदस्यता अभियान के बाद अब पार्टी के संगठन चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके तहत 11 सितंबर से 29 सितंबर तक बूथ स्तर पर, 11 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक मंडल स्तर पर और 11 नवंबर से 30 नवंबर तक जिला स्तर पर चुनाव होंगे। इसके बाद दिसंबर में प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर तक के चुनाव होंगे।

अहीर ने कहा कि देश में भारतीय जनता पार्टी एकमात्र पार्टी है जो हर तीन वर्ष में चुनाव कराती है। हम देश में ही नहीं पार्टी में भी लोकतंत्र को भी महत्व देते हैं। उन्होंने कहा कि इसी दृष्टि से चुनाव कराए जा रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के बारे में उन्होंने स्पष्ट रूप से जवाब नहीं दिया और कहा कि संगठन चुनाव की प्रक्रिया है और सब कुछ लोकतांत्रिक ढंग से ही होगा। प्रदेश में सदस्यता अभियान के बारे में अहीर ने कहा कि पिछली बार 52 लाख सदस्यता थी। इस बार 57 लाख सदस्य बनाए गए हैं। राजस्थान में भाजपा की ताकत बढ़ रही है। राजस्थान सरकार की गलतियों पर लोगों का ध्यान है, वहीं देश की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार कितना अच्छा काम कर रही है, इसे भी देश की जनता देख रही है। कश्मीर मुद्दे पर अहीर ने कहा कि कश्मीर में शांति स्थापित होने के संकेत दिख रहे है। आतंकियों की घुसपैठ केगी और पाकिस्तान कश्मीर को भूल जाएगा।

कांग्रेस के भी कई नेताओं ने यह माना है कि सरकार के अच्छे कामों के कारण ही भाजपा की वापसी हुई है। अनुच्छेद 370 हटाने का भी पूरा समर्थन हमें मिल रहा है। हालांकि कांग्रेस पार्टी 370 के मामले में अपनी भूमिका तय नहीं कर पा रही है। जो भाषा पाकिस्तान बोल रहा है, वहीं भाषा कांग्रेस बोल रही है जो देश के लिए दुर्भाग्य की स्थिति है। पार्टी के प्रदेश चुनाव अधिकारी राजेंद्र गहलोत ने बताया कि 22 सितंबर तक 80 प्रतिशत बूथों पर संगठन चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद 15 अक्टूबर तक मंडल स्तर के चुनाव करा लिए जाएंगे।

राजस्थान की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी