Rajasthan: अशोक गहलोत बोले, आगामी चुनाव में पुडुचेरी की जनता भाजपा को सिखाएगी सबक

Rajasthan राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि आगामी चुनाव में पुडुचेरी की जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। उनके मुताबिक पुडुचेरी में अनैतिक तरीके से कांग्रेस सरकार गिराकर भाजपा ने दिखा दिया कि वह सत्त्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Mon, 22 Feb 2021 08:44 PM (IST) Updated:Mon, 22 Feb 2021 08:44 PM (IST)
Rajasthan: अशोक गहलोत बोले, आगामी चुनाव में पुडुचेरी की जनता भाजपा को सिखाएगी सबक
अशोक गहलोत बोले, आगामी चुनाव में पुडुचेरी की जनता भाजपा को सिखाएगी सबक। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, जयपुर। पुडुचेरी में कांग्रेस सरकार गिरने के मामले में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में पुडुचेरी की जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। गहलोत ने सोमवार को एक के बाद एक तीन ट्वीट कर भाजपा को निशाने पर लिया। गहलोत ने लिखा कि पुडुचेरी में अनैतिक तरीके से कांग्रेस सरकार गिराकर भाजपा ने दिखा दिया कि वह सत्त्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। पहले वहां उप राज्यपाल के माध्यम से शासन चालने में परेशानियां पैदा की गईं और अब धनबल का प्रयास कर सरकार गिरा दी गई। उन्होंने कहा कि पहले कर्नाटक फिर मध्य प्रदेश और अब पुडुचेरी में विधायकों को प्रलोभन देकर इस्तीफा दिलवाया गया और फिर सरकार गिराई गई। भाजपा का यह गलत तरीके से सत्ता हथियाने का नया तरीका है।

गहलोत ने कहा कि राजस्थान में भी अनैतिक तरीकोें से सत्ता हथियाने का प्रयास किया गया, जिसका यहां की जनता से मुंहतोड़ जवाब दिया। भाजपा के इन तरीकों से लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है, लेकिन लोग इनकी चालों को समझ चुके हैं। आगामी चुनाव में पुडुचेरी की जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव से दो-तीन महीने पहले ही कांग्रेस ने सत्ता खो दी है। कांग्रेसी विधायकों के पिछले महीने से ही हो रहे इस्तीफे से संकट में आई मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी की सरकार आखिरकार सोमवार को गिर गई। विश्वास मत पर वोटिंग से पहले ही सत्तारूढ़ कांग्रेस-द्रमुक के विधायकों ने विधानसभा से वाकआउट किया। इसके बाद बिना ध्वनिमत या वोटिंग के ही स्पीकर वीपी शिवाकोलुंधु ने एलान किया कि मुख्यमंत्री द्वारा पेश विश्वास मत प्रस्ताव गिर गया है। नारायणसामी सरकार बहुमत साबित करने में विफल रही है। इसके आगे के घटनाक्रम में मुख्यमंत्री ने उपराज्यपाल तमिलसाई सौंदरराजन से मिल कर कैबिनेट का इस्तीफा सौंप दिया। पुडुचेरी प्रकरण को लेकर अब राजनीति गरमाने लगी है।

chat bot
आपका साथी