कोविड-19 की परिस्थितियों तथा कम यात्री भार के कारण अजमेर आगराफोर्ट रेलसेवाएं रद्द

गाडी सं. 02991 उदयपुर-जयपुर स्पेशल 07 मई 2021 से आगामी आदेश तक प्रतिदिन के स्थान पर मंगल बुध व शुक्रवार को संचालित होगी। इसी तरह गाडी सं. 02992 जयपुर-उदयपुर स्पेशल 07 मई 2021 से आगामी आदेश तक प्रतिदिन के स्थान पर मंगल बुध व शुक्रवार को संचालित होगी।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Tue, 04 May 2021 07:44 PM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 07:44 PM (IST)
कोविड-19 की परिस्थितियों तथा कम यात्री भार के कारण अजमेर आगराफोर्ट रेलसेवाएं रद्द
कोविड-19 की वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा किया गया बदलव।

 जासं, अजमेर। रेलवे द्वारा कोविड-19 की वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए तथा कम यात्री भार के कारण अजमेर मंडल से संबंधित कुछ रेलसेवाओं को रद्द किया है तो कुछ के फेरों में कमी की गई है एवं कुछ रेल सेवाओं का आंशिक रद्दीकरण  किया गया है।

रद्द रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)

जानकारी के अनुसार गाडी सं. 02923, अजमेर-आगरा फोर्ट प्रतिदिन स्पेशल  06 मई 2021 से आगामी आदेश तक तथा गाडी सं. 02924, आगरा फोर्ट-अजमेर प्रतिदिन स्पेशल 06 मई .2021 से आगामी आदेश तक रद्द रहेगी।

फेरो में कमी रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)

गाडी सं. 02991, उदयपुर-जयपुर स्पेशल 07 मई 2021 से आगामी आदेश तक प्रतिदिन के स्थान पर मंगल, बुध व शुक्रवार को संचालित होगी। इसी तरह गाडी सं. 02992, जयपुर-उदयपुर स्पेशल 07 मई 2021 से आगामी आदेश तक प्रतिदिन के स्थान पर मंगल, बुध व शुक्रवार को संचालित होगी।

आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)

रेलवे ने गाडी सं. 09666, उदयपुर-खजराहो स्पेशल 06. मई 2021 से आगामी आदेश तक आगरा कैंट से खजराहो तक आंशिक रद्द कर दी है। गाडी सं. 09665, खजराहो-उदयपुर स्पेशल  08 मई .2021 से आगामी आदेश तक खजराहो से आगरा कैंट तक आंशिक रद्द रहेगी।

chat bot
आपका साथी