दो गुटों के संघर्ष में 12 लोग घायल

By Edited By: Publish:Sat, 12 May 2012 02:17 PM (IST) Updated:Sat, 12 May 2012 02:17 PM (IST)
दो गुटों के संघर्ष में 12 लोग घायल

जैसलमेर। जैसलमेर से करीब बीस किलोमीटर दूर छत्रैल गांव में दो गुटों के बीच शुक्रवार को हुए विवाद के दौरान पथराव और फायरिंग में 12 लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं व बच्चे भी शामिल है।

पुलिस अधिक्षक ममता विश्नोई ने बताया कि छत्रैल गांव में सरपंच पक्ष व सरपंच विरोधी गुट के लोगों में ग्रामीण क्षेत्र की विकास योजनाओं के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। उन्होंने बताया कि सरपंच पक्ष के लोग मनरेगा योजना के तहत गांव में एक स्थान पर चल रहे काम का विरोध कर रहे थे। दोनों गुटों के बीच हुए संघर्ष की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को तितर बितर किया। घायलों को उपचार के लिए जैसलमेर के जवाहर अस्पताल में भर्ती किया गया है।

विश्नोई ने बताया कि दोनों पक्षों के 25 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी