गेहूं की कटाई के दौरान फायरिग, तीन घायल

गांव भलोजला में गेहूं की कटाई के दौरान एक गुट की ओर से गोलियां चलाकर तीन लोगों को घायल कर दिया गया। पुलिस ने थाना वैरोंवाल में आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 12:02 AM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 12:02 AM (IST)
गेहूं की कटाई के दौरान फायरिग, तीन घायल
गेहूं की कटाई के दौरान फायरिग, तीन घायल

संसू, खडूर साहिब : गांव भलोजला में गेहूं की कटाई के दौरान एक गुट की ओर से गोलियां चलाकर तीन लोगों को घायल कर दिया गया। पुलिस ने थाना वैरोंवाल में आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। बलराज सिंह निवासी गांव भलोजला ने बताया कि वह ट्रैक्टर-ट्राली पर अपनी बुआ के बेटे निशान सिंह व गुरदयाल सिंह के साथ गेहूं की कटाई कर रहा था। वहां पर आरोपित धीरा सिंह अपने पिता सलविदर सिंह के अलावा मुखतार सिंह, गुलजार सिंह, बलकार सिंह समेत हथियारों से लैस होकर वहां आया और गोलियां चलाई। गोलियों के छर्रे लगने से बलराज सिंह, निशान सिंह व गुरदयाल सिंह घायल हो गए। एसआइ केवल सिंह ने बताया कि तीनों घायलों को मीयांविड अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है। घटना के बारे में थाना वैरोंवाल में केस दर्ज करके जांच की जा रही है। नेशनल हाईवे पर खोल रखे थे ढाबे, केस : थाना सदर के प्रभारी इंस्पेक्टर प्रभजीत सिंह ने लाकडाउन के दौरान होटल और ढाबे खोलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान तीन मामले दर्ज किए गए हैं।

एएसआइ कुलदीप सिंह की अगुआई में मास्टर बरगर व रेस्टोरेंट पर छापामारी करके मालिक तजिदर सिंह निवासी काजीवाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। एएसआइ सरबजीत सिंह ने बलराज सिंह निवासी बाकीपुर के खिलाफ पेट्रोल पंप खोलकर लाकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर केस दर्ज किया है। एएसआइ सविदर सिंह ने मारकस निवासी रामपुर के खिलाफ कबाब सेंटर खोलने पर केस दर्ज किया है। हवालाती से बीड़ियों के चार बंडल बरामद : सब जेल पट्टी में बंद हवालाती गुरमेज सिंह गेजा के कब्जे से बीड़ियों के चार बंडल बरामद किए गए। जेल के सुपरिटेंडेंट जतिदरपाल सिंह ने पुलिस को शिकायत की। एएसआइ कुलवंत सिंह ने बताया कि आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया है।

chat bot
आपका साथी