गांव पंडोरी सिधवां में किसानों ने की धान की सीधी बिजाई

गांव पंडोरी सिधवां में किसान हरमनजीत सिंह प्रभजोत सिंह हरप्रीत सिंह ने करीब 15 एकड़ रकबे में धान की सीधी बिजाई की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 May 2022 11:43 PM (IST) Updated:Sun, 22 May 2022 11:00 AM (IST)
गांव पंडोरी सिधवां में किसानों ने की धान की सीधी बिजाई
गांव पंडोरी सिधवां में किसानों ने की धान की सीधी बिजाई

संवाद सूत्र, झब्बाल: गांव पंडोरी सिधवां में किसान हरमनजीत सिंह, प्रभजोत सिंह, हरप्रीत सिंह ने करीब 15 एकड़ रकबे में धान की सीधी बिजाई की। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता पलविदर सिंह पंडोरी ने इन किसानों को सम्मानित करते हुए कहा कि पंजाब में तापमान 46 डिग्री तक पहुंच रहा है। पर्यावरण को बचाने के लिए भूजल स्तर को बचाने की आवश्यकता है। सरकार की ओर से धान की सीधी बिजाई के लिए किसानों को 1500 रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा देने का फैसला किया गया है। इस मौके पर सरमेल सिंह, मेजर सिंह, राणा प्रताप सिंह, रछपाल सिंह उपस्थित थे।

वहीं तरनतारन के विधायक डा. कश्मीर सिंह सोहल ने झब्बाल के गांव गगोबूहा में किसान बलविदर सिंह के फार्म पर धान की सीधी बिजाई कराने का आगाज किया। इस मौके पर कृषि विभाग की टीम और किसानों की ओर से विधायक डा. सोहल को सम्मानित किया गया। किसानों को संबोधित करते हुए विधायक डा. सोहल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पंजाब के पानी को बचाने लिए जो किसानों को धान की सीधी रोपाई करने के लिए कहा गया है, उसमें किसानों के साथ की बहुत आवश्यकता है। इस लिए किसानों को सरकार का साथ देना चाहिए है ताकि कुदरती स्त्रोतों जैसे कि हवा, पानी और मिट्टी को बचाया जा सके। मुख्य कृषि अधिकारी डा. जगविदरजीत सिंह ग्रेवाल ने बताया कि पिछले वर्षों से पंजाब में पानी का स्तर काफी नीचे चला गया है। इस कारण धान की सीधी बिजाई करने का प्रयास किया है, जिससे लेबर, पानी और खर्चे की बहुत बचत होगी।

chat bot
आपका साथी