श्री राम शरणम आश्रम में भगवान श्री कृष्ण की महिमा का किया गुणगान

श्री राम शरणम आश्रम खालसापुर रोड पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Aug 2022 12:20 AM (IST) Updated:Sat, 20 Aug 2022 12:20 AM (IST)
श्री राम शरणम आश्रम में भगवान श्री कृष्ण की महिमा का किया गुणगान
श्री राम शरणम आश्रम में भगवान श्री कृष्ण की महिमा का किया गुणगान

संवाद सहयोगी, तरनतारन : श्री राम शरणम आश्रम खालसापुर रोड पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु नतमस्तक होने के लिए आए और भगवान श्री कृष्ण जी और माता राधा जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्री कृष्ण जी की महिमा का गुणगान एवं अमृतवाणी का पाठ किया गया।

इस दौरान गुनव आहूजा ने श्री कृष्ण की पोशाक पहनकर सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर सबका मनमोह लिया। इस मौके पर विपिन ढींगरा व डा. बलराम सपरा ने आए हुए सभी भक्तजनों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व की बधाई दी उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए लंगर भी लगाया गया। अंत में सभी भक्तजनों में प्रसाद वितरण किया गया। समर्पण स्पेशल स्कूल में मनाई श्री कृष्ण जन्माष्टमी

समर्पण स्पेशल स्कूल, तरनतारन में विशेष बच्चों की ओर से श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया गया। स्कूल की डायरेक्टर अमनप्रीत कौर ने बताया कि बच्चों ने भगवान श्री कृष्ण जी व माता राधा जी की पूजा करते हुए भजन गाए। बच्चों ने भगवान कृष्ण व माता राधा की पोशाक पहनकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। स्पेशल एजुकेटर पदमिनी श्रीवास्तव ने भगवान श्री कृष्ण जी के जीवन, उनकी लीलाओं से बच्चों को अवगत करवाया। भारतीय योग संस्थान ने मनाया जन्माष्टमी पर्व

भारतीय योग संस्थान अमृतसर की ओर से डा. अबुल कलाम आजाद पार्क रंजीत एवेन्यू में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। भगवान श्री कृष्ण जी की लीलाओं पर गुलशन महाजन ने प्रकाश डाला। उपस्थित सदस्यों ने भगवान श्री कृष्ण जी के भक्ति भाव के गीत गाए जिन पर संगत झूम उठी। मनमोहन कपूर ने आए हुए लोगों को योग अभ्यास व विभिन्न क्रियाओं के माध्यम से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर से ही गोपाल की भक्ति करने में समर्थ होते है। इस अवसर पर सुनील महाजन, रमेश बाली, राघव, शाम पाल, कुलदीप सिंह, कमल, रमेश गुप्ता, मधु अरोड़ा, अमित, नरिदर शर्मा, मनु आनंद, संजय, पंकज,मुस्कान, निशा शर्मा, जसविदर कौर, रूबी, डा. पूजा बत्रा, रीटा शर्मा, नीरू चड्ढा, हृदय पाल के साथ भारी संख्या में भक्तजन मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी