दहेज के लिए महिला को घर से निकाला, ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज

जासं, तरनतारन : दहेज लाने के लिए मारपीट करने और सामान खुर्द-बुर्द करने पर ससुरालियों के खिलाफ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Aug 2018 05:57 PM (IST) Updated:Tue, 14 Aug 2018 05:57 PM (IST)
दहेज के लिए महिला को घर से निकाला, ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज
दहेज के लिए महिला को घर से निकाला, ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज

जासं, तरनतारन : दहेज लाने के लिए मारपीट करने और सामान खुर्द-बुर्द करने पर ससुरालियों के खिलाफ थाना सिटी तरनतारन में मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार गांव कोटली सुच्चा सिंह की लड़की राजविंदर कौर का विवाह जिला कुरुक्षेत्र के अटारी (कालोनी शाहाबाद मारकंडा) निवासी प्रताप सिंह के पुत्र चरनजीत सिंह के साथ हुआ था। विवाह के बाद ही राजविंदर को ससुरालियों ने दहेज और लाने लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इस दौरान दौरान राजविंदर कौर को मारपीट करके घर से निकाल दिया और उसका दहेज का सामान भी नहीं लौटाया गया।

थाना प्रभारी चंद्र भूषण ने बताया कि राजविंदर कौर की शिकायत पर पति चरनजीत सिंह, सास जसविंदर कौर, ससुर प्रताप सिंह निवासी जिला कुरुक्षेत्र के अटारी (कलोनी शाहाबाद मारकंडा), ननद गुरप्रीत कौर, सरबजीत कौर, जसपाल सिंह निवासी मूल चंद कलोनी, सनाम (संगरूर) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी