होटल में चल रहा था देह व्यापार का अड्डा, 6 जोड़े गिरफ्तार

तरनतारन : बाइपास पर स्थित दमन होटल में छापेमारी कर पुलिस ने देह व्यापार के अड्डे का पर्दाफाश किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Nov 2018 01:40 AM (IST) Updated:Sat, 10 Nov 2018 01:40 AM (IST)
होटल में चल रहा था देह व्यापार का अड्डा, 6 जोड़े गिरफ्तार
होटल में चल रहा था देह व्यापार का अड्डा, 6 जोड़े गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, तरनतारन : बाइपास पर स्थित दमन होटल में छापेमारी कर पुलिस ने देह व्यापार के अड्डे का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने होटल के अलग-अलग कमरों में छह लड़के और लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में काबू करने साथ ही होटल मालिक और मैनेजर खिलाफ मामले दर्ज किए है।

डीएसपी जगविंदर सिंह व थाना सिटी के प्रभारी इंसपेक्टर चंद्र भूषण ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि कक्का कंडियाला रोड पर दमन होटल में देह व्यापार का अड्डा चलता है। होटल का मालिक दीपक कुमार निवासी फतेहचक्क व मैनेजर प्रभजीत सिंह सोनू मिलकर अमृतसर के विभिन्न इलाकों से लड़कियां लाते हैं और होटल में देह व्यापार का अड्डा चलाते हैं। पुलिस पार्टी ने मौके पर महिला सब इंस्पेक्टर बलजीत कौर को साथ लेकर दमन होटल में छापा मारा। होटल के कमरों में 6 जोड़े आपत्तिजनक हालत में मिले। डीएसपी ने बताया कि मौके पर सभी जोड़ों के अलावा होटल मालिक दीपक कुमार निवासी फतेहचक्क व मैनेजर प्रभजीत सिंह सोनू के खिलाफ थाना सिटी में मामला दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी