कंवलजीत बने सिटीजन कौंसिल एनआरआइ विंग के अध्यक्ष

जागरण संवाददाता, तरनतारन : समाजसेवा को समर्पित सिटीजन कौंसिल की मीटिंग अध्यक्ष सुखवंत सिंह धामी की अगुवाई में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Oct 2018 04:34 PM (IST) Updated:Mon, 15 Oct 2018 04:34 PM (IST)
कंवलजीत बने सिटीजन कौंसिल एनआरआइ विंग के अध्यक्ष
कंवलजीत बने सिटीजन कौंसिल एनआरआइ विंग के अध्यक्ष

जागरण संवाददाता, तरनतारन : समाजसेवा को समर्पित सिटीजन कौंसिल की मीटिंग अध्यक्ष सुखवंत सिंह धामी की अगुवाई में हुई। इस दौरान अवतार सिंह तनेजा ने पेश किए प्रस्ताव को मंजूरी देकर संस्था के एनआरआइ विंग का गठन करतेकंवलजीत सिंह को एनआरआइ विंग का चेयरमैन बनाया। शिशपाल सिंह वालिया को चीफ कोआर्डिनेटर नियुक्त किया। बैठक मौके तरनतारन में करवाए जा रहे 18 नवंबर को किए जा रहे 27वें कन्या दान समागम संबंधी, लड़के व लड़कियों के परिजनों को कौंसिल के नियमों व विवाह बाबत जानकारी दी गई। सुखवंत सिंह धामी ने कहा कि सिटीजन कौंसिल द्वारा हर वर्ष कन्या दान समागम मौके जोड़ों को घरेलू प्रयोग लिए जरूरी सामान भी मुहैया करवाया जाता है। उन्होंने कन्या दान समागम की तैयारी बाबत रूप रेखा भी तैयार की। इस मौके महिंदर सिंह प्रिंस, बलराज सिंह चावला, अमरजीत सिंह, गुलजार सिंह भुंट्टों, हरविंदर सिंह, नरिंदर सिंह, हरिंदर सिंह पलासौर, नरिंदर सिंह पलासौर, डॉ. सुखदेव सिंह लोहका, सविंदर सिंह, मनजिंदर सिंह घुमण, सुरजीत सिंह पलासौर, कुलविंदर सिंह लवली आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी