ब्यास दरिया के आसपास आधी रात हो होती है अवैध माइनिंग

खडूर साहिब : गठजोड़ की पूर्व सरकार पर रेत माफिया से मिले होने का आरोप लगाकर कांग्रेस द्वारा खूब प्रचार किया गया। प्रदेश में सत्ता परिर्वतन होने के बाद भी अवैध माइनिंग रुक नहीं रही। इसकी मिसाल है श्री गोइंदवाल साहिब का मंड क्षेत्र।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Oct 2018 01:43 AM (IST) Updated:Wed, 17 Oct 2018 01:43 AM (IST)
ब्यास दरिया के आसपास आधी रात हो होती है अवैध माइनिंग
ब्यास दरिया के आसपास आधी रात हो होती है अवैध माइनिंग

जागरण संवाददाता, खडूर साहिब : गठजोड़ की पूर्व सरकार पर रेत माफिया से मिले होने का आरोप लगाकर कांग्रेस द्वारा खूब प्रचार किया गया। प्रदेश में सत्ता परिर्वतन होने के बाद भी अवैध माइनिंग रुक नहीं रही। इसकी मिसाल है श्री गोइंदवाल साहिब का मंड क्षेत्र।

दरिया ब्यास के आसपास मंड क्षेत्र में शाम ढलते ही रेत माफिया सरगर्म हो जाता है। यहां पर अवैध रेत निकाल कर ट्रालियों के जरिये विभिन्न जगह सप्लाई की जाती है। क्षेत्र निवासी कुलदीप सिंह, जगरूप सिंह, परमिंदर सिंह ने आरोप लगाया कि माइनिंग विभाग की कथित मिली भगत के कारण कोई कानूनी कार्रवाई नहीं होती। रेत की अवैध माइनिंग करने वाले सत्तारूढ़ पार्टी से जुड़े हुए हैं। दरिया ब्यास के आसपास पड़ते मंड क्षेत्र से ट्रैक्टर ट्रालियां विभिन्न स्थानों से रवाना होती आम देखी जाती हैं। थाना श्री गोइंदवाल साहिब के प्रभारी सु¨रदरपाल सिंह का कहना है कि रेत की अवैध माइनिंग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं। उनका दावा है कि समय समय पर पुलिस द्वारा मंड क्षेत्र की चैकिंग की जाती है। डीसी प्रदीप सभ्रवाल कहते हैं कि मनाही के बावजूद मंड क्षेत्र में अगर रेत का कारोबार होता पाया गया तो संबंधित अधिकारियों की जवाब तलबी होगी।

chat bot
आपका साथी