पंजाब के तरनतारन में लुटेरों से भिड़े निहत्थे एएसआइ की गोली मार कर हत्या

जिले में अमन-कानून की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। शनिवार रात 1130 बजे पुलिस लाइन बीजेई के पास पंजाब पुलिस के एएसआइ गुरदीप सिंह की दो लुटेरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पंजाब पुलिस के बम डिस्पोजल टीम के इंचार्ज गुरदीप सिंह पुलिस लाइन में रहते थे।

By Edited By: Publish:Sun, 01 Nov 2020 01:46 AM (IST) Updated:Sun, 01 Nov 2020 09:44 AM (IST)
पंजाब के तरनतारन में लुटेरों से भिड़े निहत्थे एएसआइ की गोली मार कर हत्या
तरनतारन में एएसआइ की गोली मारकर हत्या।

तरनतारन [धर्मवीर सिंह मल्हार]। जिले में अमन-कानून की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। शनिवार रात 11:30 बजे पुलिस लाइन बीजेई के पास पंजाब पुलिस के एएसआइ गुरदीप सिंह की दो लुटेरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पंजाब पुलिस के बम डिस्पोजल टीम के इंचार्ज गुरदीप सिंह पुलिस लाइन में रहते थे। शनिवार की देर रात अचानक सेहत खराब होने पर वे अपने लड़के मनप्रीत सिंह के साथ एक्टिवा पर नजदीकी गाव कक्का कंडियाला के डाक्टर के पास दवाई लेने गए थे। वापसी के दौरान अमृतसर रोड पर पुलिस लाइन के पास दो लुटेरों ने दोनों को रोका और पिस्टल दिखाकर नकदी मांगी।

गुरदीप सिंह के लड़के मनप्रीत सिंह ने नकदी वाला पर्स और मोबाइल उन्हें पकड़ा दिया, मगर गुरदीप सिंह लुटेरों का विरोध करते हुए उनसे भिड़ गए। इसी बीच एक लुटेरे ने गोली चला दी, जो गुरदीप सिंह के सीने को चीर गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मनप्रीत सिंह ने भागकर जान बचाई। एसएसपी ध्रुमन एच निंबाले, एसपी जगजीत सिंह वालिया, बलजीत सिंह ढिल्लो, डीएसपी सुच्चा सिंह बल, एसएचओ जसवंत सिंह ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद आरोपित पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी करवा दी मगर आरोपितों का कोई सुराग नहीं लग पाया।

शहर भर में नाके फिर भी लुटेरे बेखौफ

खास बात यह है कि तीन दिन पहले ही डीआइजी हरदियाल सिंह मान ने पुलिस अधिकारियों की बैठक करके सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को कहा था। शहर के आसपास पुलिस नाकाबंदी होने के बावजूद लुटेरों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।

chat bot
आपका साथी