सिद्धू मूसेवालिया का फूंका गया पुतला

माता भागो जी का नाम लेकर गलत टिप्पणी करने पर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवालिया के खिलाफ श्री ग्रंथ साहिब सतकार कमेटी ने पुतला जलाया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Sep 2019 06:46 PM (IST) Updated:Sun, 22 Sep 2019 06:46 PM (IST)
सिद्धू मूसेवालिया का फूंका गया पुतला
सिद्धू मूसेवालिया का फूंका गया पुतला

संवाद सूत्र, झब्बाल : माता भागो जी का नाम लेकर गलत टिप्पणी करने पर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवालिया के खिलाफ श्री ग्रंथ साहिब सतकार कमेटी ने पुतला जलाया। कमेटी अध्यक्ष मंजीत सिंह झब्बाल ने कहा कि सिख इतिहास में माता भागो जी का नाम सम्मान से लिया जाता है, परंतु गायक सिद्धू मूसेवालिया द्वारा अपनी गायकी में सिख कौम की कुर्बानी का मजाक करना ठीक नहीं। उन्होंने कहा कि सिद्धू मूसेवालिया सिख परिवार से संबंधित है, परंतु वह यह भूल चुका है कि माता भागो जी की कुर्बानी क्या है। इस मौके उन्होंने सरकार से मांग करते कहा कि उक्त गायक को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। इस मौके मखतूल सिंह, बलजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, भूपिंदर सिंह घई, शमशेर सिंह झब्बाल, गुरनाम सिंह, अजमेर सिंह, दर्शन सिंह मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी