20 को दशम पिता गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व मनाने का लिया फैसला

दशम पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व मनाने को लेकर स्वर्णकार बिरादरी द्वारा गुरुद्वारा शहीद भाई प्रताप सिंह में बैठक की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 11:53 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 11:53 PM (IST)
20 को दशम पिता गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व मनाने का लिया फैसला
20 को दशम पिता गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व मनाने का लिया फैसला

संसू, पट्टी : दशम पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व मनाने को लेकर स्वर्णकार बिरादरी द्वारा गुरुद्वारा शहीद भाई प्रताप सिंह में बैठक की गई। यह बैठक गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष भूपिंदर सिंह, स्वर्णकार राजपूत सभा के जिला अध्यक्ष गुरइकबाल सिंह दासूवाल व स्वर्णकार संघ पट्टी के अध्यक्ष जगदीप सिंह सोनू की अगुआई में हुई। इसमें विचार विमर्श करने के उपरांत बताया गया कि गुरुद्वारा साहिब में 18 जनवरी को सुबह साढ़े 11 बजे अखंड पाठ शुरू किए जाएंगे और 20 जनवरी को भोग डाले जाएंगे। इसके बाद धार्मिक दीवान सजाए जाएंगे। इसमें विभिन्न जत्थों द्वारा कीर्तन किया जाएगा। इस मौके गुरु का लंगर भी वितरण किया जाएगा। इस मौके पूर्व अध्यक्ष हरभजन सिंह दासूवाल, हरबंस सिंह कालेके, जिला महासचिव जतिंदर सिंह रिपा, कैशियर प्रताप सिंह, प्रेस सचिव कुलविंदरपाल सिंह कालेके, सुखविंदर सिंह शिंदा, सुखवंत सिंह, गुरनाम सिंह, सेक्रेटरी राजदीप सिंह राजा मौजूद थे। प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन का आयोजन 19 को होगा

चीफ खालसा दीवान श्री गुरु गोबिद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर 19 जनवरी को होने वाले नगर कीर्तन में हिस्सा लेगा। इसके लिए सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। सीकेडी के अध्यक्ष निर्मल सिंह ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी सीकेडी नगर कीर्तन में हिस्सा लेगा। यह नगर कीर्तन 19 जनवरी को सुबह नौ बजे चीफ खालसा दीवान के मुख्य कार्यालय से रवाना होगा और रेलवे स्टेशन, भंडारी पुल, हाल बाजार, गोल हट्टी चौक, गुरुद्वारा सारागढ़ी, से जलियांवाला बाग होते हुए श्री हरिमंदिर साहिब में समाप्त होगा। नगर कीर्तन में सीकेडी के प्रबंधकों अधीन चलने वाले संस्थानों के टीचिग व नान टीचिग स्टाफ, प्रिसिपल और सीकेडी मेंबर शामिल होंगे।

chat bot
आपका साथी