'हवालाती' Pittbull ने रातभर करवाई खूब सेवा, खाया दो किलो Meat, सुबह पुलिस को 4 KM दौड़ाया

पिटबुल कुत्तों की लड़ाई के मामले में स्थानीय पुलिस को फजीहत का सामना करना पड़ा। पुलिस ने पिटबुल सहित दो लोगों को पकड़ लिया लेकिन पिटबुल ने पुलिस को खूब छकाया।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Wed, 04 Dec 2019 07:00 AM (IST) Updated:Wed, 04 Dec 2019 08:40 AM (IST)
'हवालाती' Pittbull ने रातभर करवाई खूब सेवा, खाया दो किलो Meat, सुबह पुलिस को 4 KM दौड़ाया
'हवालाती' Pittbull ने रातभर करवाई खूब सेवा, खाया दो किलो Meat, सुबह पुलिस को 4 KM दौड़ाया

जेएनएन, गोइंदवाल साहिब (तरनतारन)। जिला तरनतारन के गांव तुड़ में पिटबुल कुत्तों की लड़ाई के मामले में स्थानीय पुलिस को फजीहत का सामना करना पड़ा। पुलिस ने मामले में अमृतसर के दो व्यापारियों को पिटबुल कुत्तों समेत पकड़ा था। व्यापारियों को तो जमानत मिल गई, परंतु कुत्तों को रातभर हवालात के बाहर बांधना पड़ा। कुत्तों को दो किलो मांस खिलाकर 'सेवा' भी करनी पड़ी। मंगलवार सुबह एक कुत्ता भाग निकला। इस पर पुलिस कर्मियों को चार किलोमीटर दौड़ लगानी पड़ी।

विधानसभा हलका खडूर साहिब के गांव तुड़ में पिटबुल कुत्तों की लड़ाई करवाई जा रही थी। अमृतसर के सुल्तानविंड क्षेत्र के दो व्यापारियों बिक्रमजीत सिंह व अमृत सिंह ने पिटबुल कुत्तों की लड़ाई पर सट्टा भी लगाया था। थाना गोइंदवाल साहिब पुलिस को जब इसका पता चला तो एसआइ केवल सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस के आने से पहले ही कुत्तों की लड़ाई करवाने वाले दोनों व्यापारी भाग निकले।

उन्हें देर शाम पुलिस ने पिटबुल कुत्तों समेत पकड़ लिया। दोनों व्यापारियों और पिटबुल कुत्तों को थाने ले जाकर एनीमल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। बाद में व्यापारियों को थाने में ही जमानत मिल गई और वह घर चले गए। वहीं पिटबुल कुत्तों को दिल्ली से आने वाली टीम के सुपुर्द करने के लिए हवालात के बाहर बांध दिया। रात को पुलिस कर्मियों ने दोनों कुत्तों को दो किलो मांस भी खिलाया।

सुबह पुलिस के लिए आफत बन गई। संतरी थाने का गेट खोल ही रहा था कि एक कुत्ता पट्टा तुड़वाकर भाग निकला। इस पर पुलिस कर्मी भी हैरान रह गए और उसे पकड़ने के लिए पीछे भागे। करीब चार किलोमीटर दौड़ लगाकर पुलिस कर्मियों ने उसे काबू किया। इसके बाद पुलिसकर्मी उसे थाने लेकर पहुंचे और हवालात से थोड़ी दूर एक पेड़ के साथ बांध दिया।

बाकी आरोपितों की भी की जा रही है पहचान : बाजवा

थाना प्रभारी बलजिंदर सिंह बाजवा ने कहा कि दोनों पिटबुल कुत्तों को नियमानुसार दिल्ली की वल्र्ड लाइफ टीम के सुपुर्द किया जाएगा। गांव तुड़ में पिटबुल कुत्तों की फाइट के दौरान सट्टा लगाने के मामले में बाकी आरोपितों की पहचान की जा रही है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी