महंगाई के लिए केंद्र के साथ प्रदेश सरकार भी जिम्मेदार : सोहल

डीजल-पेट्रोल व रसोई गैस की कीमतों के खिलाफ आम आदमी पार्टी की ओर से रोही पुल पर केंद्र सरकार खिलाफ प्रदर्शन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 11:49 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 11:49 PM (IST)
महंगाई के लिए केंद्र के साथ प्रदेश सरकार भी जिम्मेदार : सोहल
महंगाई के लिए केंद्र के साथ प्रदेश सरकार भी जिम्मेदार : सोहल

संस, तरनतारन : डीजल-पेट्रोल व रसोई गैस की कीमतों के खिलाफ आम आदमी पार्टी की ओर से रोही पुल पर केंद्र सरकार खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर पार्टी नेता कश्मीर सिंह सोहल ने कहा कि पेट्रोल की कीमत 30 रुपये लीटर है। केंद्र द्वारा पेट्रोल पर 34 रुपये टैक्स लगाया गया है। जबकि पंजाब की कैप्टन सरकार पेट्रोल पर 20 रुपये प्रति लीटर वैट वसूल कर रही है। इसके चलते महंगाई के लिए केंद्र सरकार के साथ राज्य सरकार भी जिम्मेदार है। इस मौके लखविंदर सिंह फौजी, गुरजीत सिंह झामका, कश्मीर सिंह कसेल, मनजिंदर सिंह, प्रभजीत सिंह ढिल्लों, नवदीप अरोड़ा, वरिदर सिंह धामी, जसवंत सिंह पन्नू, चरनजीत सिंह सोढ़ी मौजूद थे।

उधर, पूर्व विधायक मन्ना ने की वर्करों के साथ बैठक : हलका बाबा बकाला साहिब के पूर्व विधायक मनजीत सिंह मन्ना ने पार्टी वर्करों के साथ बैठक की। मन्ना ने कहा कि कांग्रेस सरकार की ओर से सत्ता हासिल करने के बाद लोगों के साथ धोखा किया गया हैं, लोगों से किए वायदे को पूरा करने के बजाय लोगों के साथ धक्केशाही की हैं, जिसका शिरोमणि अकाली दल विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने जनता से किए वादों को भुला दिया है। लोगों से झूठे वादे करके कांग्रेस सरकार सत्ता में आई लेकिन अभी तक किए हुए वादों को पूरा नहीं किया गया। इसा जवाब जनता विधानसभा चुनाव में देगी। जनता का कांग्रेस से मोहभंग हो चुका है।

इस मौके पर रंजीत सिंह, हरजीत सिंह, प्रभजोत सिंह, पलविदर सिंह, सरपंच दलविदर सिंह, नेत्रपाल सिंह, सुखदेव सिंह, हैप्पी, हीरा सिंह मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी