नवजोत धालीवाल बने युवा कांग्रेस के अध्यक्ष

आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित बनाने में युवाओं की भूमिका अहम रहेगी क्योंकि युवा शक्ति कांग्रेस पार्टी में रीढ़ की हड्डी के बराबर है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Jan 2022 05:45 PM (IST) Updated:Tue, 04 Jan 2022 05:45 PM (IST)
नवजोत धालीवाल बने युवा कांग्रेस के अध्यक्ष
नवजोत धालीवाल बने युवा कांग्रेस के अध्यक्ष

जासं, तरनतारन : आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित बनाने में युवाओं की भूमिका अहम रहेगी, क्योंकि युवा शक्ति कांग्रेस पार्टी में रीढ़ की हड्डी के बराबर है। यह कहना है विधायक डा. धर्मबीर अग्निहोत्री के बेटे डा. संदीप अग्निहोत्री का। नवजोत सिंह धालीवाल को विधानसभा हलका तरनतारन (युवा कांग्रेस) के अध्यक्ष का नियुक्ति पत्र सौंपते हुए डा. अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार की ओर से पांच वर्ष के दौरान करवाए गए विकास से आम लोगों को अवगत करवाने में युवा वर्ग की भूमिका अहम रहेगी। इस अवसर पर नवजोत सिंह धालीवाल ने युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष बरिदर सिंह ढिल्लों, हलका विधायक डा. धर्मबीर अग्निहोत्री, जिला इंचार्ज बलजीत रोजर, डा. संदीप अग्निहोत्री, कश्मीर सिंह भोला सिद्धू का धन्यवाद किया। सौंपी गई जिम्मेदारी को तनदेही से निभाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर हरमन सेखों, सोनू दोदे, एडवोकेट मनोज अग्निहोत्री मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी