नरेश चावला बने रामलीला क्लब के कार्यकारी अध्यक्ष

श्री ठाकुरद्वारा मदन मोहन मंदिर (गीता भवन) में रामलीला क्लब की बैठक हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Aug 2020 11:03 PM (IST) Updated:Mon, 24 Aug 2020 06:17 AM (IST)
नरेश चावला बने रामलीला क्लब के कार्यकारी अध्यक्ष
नरेश चावला बने रामलीला क्लब के कार्यकारी अध्यक्ष

संवाद सहयोगी, तरनतारन : श्री ठाकुरद्वारा मदन मोहन मंदिर (गीता भवन) में रामलीला क्लब की बैठक हुई। बैठक में हरि प्रकाश शर्मा, हरिदर अग्रवाल, लखविंदर सिंह लक्की पागल, राज कुमार, अवतार शर्मा ने संबोधित किया।

ओम प्रकाश, सोनू सेतिया व जसविंदर गल्होत्रा ने बताया कि रामलीला क्लब के अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा के देहांत पर मौन रखा गया। इसके बाद नरेश चावला को क्लब का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस मौके पर सुरजीत आहूजा, सतपाल शर्मा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन चंद्र अग्रवाल, आदेश अग्निहोत्री, तेजिंदरपाल आहूजा, वरिदर देवगन, मनोज अग्निहोत्री, शुभम चावला, हनी आहूजा, नरोत्म शर्मा, सुनील शर्मा, अमन मोंगा, गुरिदर सिंह, राज कुमार, दीपक डोगरा, मानस गल्होत्रा, अक्षय शर्मा, सनी कुमार, गुरिदर सिंह टिंकू, साहिलदीप सिंह ने नरेश चावला को बधाई दी।

chat bot
आपका साथी