बिजली की सप्लाई काटकर किया घायल

गांव नवां पिंड निवासी जगरूप सिंह पर कुछ लोगों ने हमला करके घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 12 Dec 2019 11:55 PM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 06:08 AM (IST)
बिजली की सप्लाई काटकर किया घायल
बिजली की सप्लाई काटकर किया घायल

संवाद सूत्र, खेमकरण : गांव नवां पिंड निवासी जगरूप सिंह पर कुछ लोगों ने हमला करके घायल कर दिया। इससे पहले घर को जाती बिजली की सप्लाई भी काट दी। जगरूप सिंह पुत्र सतनाम सिंह ने बताया कि उसके घर को आने वाली बिजली सप्लाई की तारें अंग्रेज सिंह के घर के आगे से निकलती हैं। आरोपित अंग्रेज सिंह ने जुगराज सिंह, हरजिंदर सिंह, हरप्रीत सिंह से मिलकर पहले शाम सात बजे बिजली सप्लाई की तारें काट दीं, फिर घर में आकर उससे मारपीट की और घायल कर दिया। थाना वल्टोहा के एएसआइ साहिब सिंह ने आरोपितों पर मामला दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी