जिला शिकायत निवारण कमेटी की पहली बैठक 10 को

। कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू 10 जून को जिला शिकायत निवारण कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 Jun 2019 12:22 AM (IST) Updated:Fri, 07 Jun 2019 12:22 AM (IST)
जिला शिकायत निवारण कमेटी की पहली बैठक 10 को
जिला शिकायत निवारण कमेटी की पहली बैठक 10 को

जागरण संवाददाता, तरनतारन : कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू 10 जून को जिला शिकायत निवारण कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में होने वाली मीटिंग में जिला शिकायत निवारण कमेटी के नए मेंबरों को एडीसी द्वारा अवगत करवा दिया गया है। गौर हो कि कांग्रेस सरकार के ढाई वर्ष पूरे होने वाले है। सरकार द्वारा जिला शिकायत निवारण कमेटी का हाल ही में गठन किया गया है। 1986 में विधानसभा हलका तरनतारन से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ चुके डॉ. सुरिदर सिंह शाही को कमेटी का सदस्य बनाया गया है। कमेटी की प्रथम बैठक की अध्यक्षता के लिए राज्य सरकार द्वारा नवजोत सिंह सिद्धू की ड्यूटी लगाई गई है। वीरवार को मंत्रियों के विभाग बदले गए है। जिनमें सिद्धू से स्थानीय निकाय विभाग छीनकर उनको बिजली मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

गांधी परिवार के करीबी रहे है शाही

डॉ. सुरिदर सिंह शाही के पिता स्वामी दर्शन दास ताम्र पत्र विजेता थे। फ्रीडम फाइटर स्वामी दर्शन दास देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के करीबी रहे है। जबकि डॉ. सुरिदर शाही पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के करीबी रह चुके है। राजीव गांधी ने ही डॉ. शाही को युवा कोटे में 1986 में विस हलका तरनतारन से कांग्रेस की टिकट दी थी। इस चुनाव में डॉ. शाही हार गए थे। डॉ. शाही को अग्निहोत्री ने दी बधाई

जिला शिकायत निवारण कमेटी सदस्य बनने पर विधायक डॉ. धर्मबीर अग्निहोत्री, हरमिंदर सिंह गिल, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मंजीत सिंह घसीटपुरा, प्रदेश सचिव जनक राज अरोड़ा, गुरमिंदर सिंह रटौल, एडवोकेट जतिंदर सूद, संदीप अग्निहोत्री, अवतार सिंह तनेजा, मंजीत सिंह ढिल्लों ने डॉ. सुरिदर सिंह शाही को बधाई दी।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी