जमीन विवाद को लेकर सुरसिंह में दो निहंग गुटों के बीच गोलीबारी

जमीन विवाद को लेकर वीरवार की रात को कस्बा सुरसिंह में दो निहंग गुटों में गोलीबारी हुई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Dec 2021 07:27 PM (IST) Updated:Fri, 10 Dec 2021 07:27 PM (IST)
जमीन विवाद को लेकर सुरसिंह में दो निहंग गुटों के बीच गोलीबारी
जमीन विवाद को लेकर सुरसिंह में दो निहंग गुटों के बीच गोलीबारी

जासं, तरनतारन : बाबा बिधी चंद संप्रदाय के मुखी बाबा अवतार सिंह और उनके भाई गुरबचन सिंह के बीच चल रहे जमीन विवाद को लेकर वीरवार की रात को कस्बा सुरसिंह में दो निहंग गुटों में गोलीबारी हुई। दोनों तरफ से करीब 18 राउंड फायर में पांच निहंग सिंह घायल हो गए। उनको अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया।

बाबा बिधी चंद संप्रदाय के मुखी बाबा अवतार सिंह (सुरसिंह) व उनके छोटे भाई गुरबचन सिंह के बीच संप्रदाय की जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। इस विवाद के दौरान सितंबर में पंट्टी के गुरुद्वारा भट्ठ साहिब के कब्जे को लेकर भी विवाद गहरा गया था। संप्रदाय से संबंधित जमीन के बंटवारे को लेकर दोनों भाइयों के गुट कई बार आमने-सामने हो चुके हैं। कई बार प्रशासन ने दखल देकर मामला शांत करने का प्रयास किया है। वीरवार को गुरुद्वारा शिमला सिंह धुन्न में संप्रदाय से जुड़े निहंग जमीन पर बिजाई कर रहे थे। इसी दौरान दूसरे गुट की ओर से गोलियां चलाई गई। इसमें मनोहर सिंह, अंग्रेज सिंह, सुखदेव सिंह, गुरजंट सिंह निवासी सुरसिंह व ओंकार सिंह निवासी गांव धुन्न घायल हो गए। थाना भिखीविड की पुलिस ने घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाया। एक गंभीर घायल को अमृतसर रेफर कर दिया गया। डीएसपी लखबीर सिंह संधू का कहना है कि घायलों के बयान दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है। गुरुद्वारे में जिस कमरे में ग्रंथी की पत्नी बच्चों समेत बंद, वहां भी चली गोलियां

वीरवार की रात को गुरुद्वारा भट्ठ साहिब के उस कमरे पर करीब पांच राउंड फायर हुए, जहां पर बाबा गुरबचन सिंह से संबंधित निहंग नरबीर सिंह की पत्नी अपने बच्चों व दो सेवकों समेत कमरे में बंद है। दरअसल, गुरुद्वारा भट्ठ साहिब का प्रबंध बाबा गुरबचन सिंह देख रहे थे। बाबा अवतार सिंह के लड़के बाबा प्रेम सिंह ने साथियों संग मिलकर चाचा गुरबचन सिंह व दादी दया कौर को गुरुद्वारे से बाहर निकालकर कब्जा जमा लिया था। मामला हाई कोर्ट में पहुंच गया। गुरुद्वारा साहिब के कब्जे के विरोध को लेकर ग्रंथी नरबीर सिंह को पुलिस ने अवैध हिरासत में ले लिया था। इसका विरोध करते हुए उनकी पत्नी दो बच्चों व दो निहंग सेवकों के साथ गुरुद्वारा साहिब के कमरे में रहती आ रही है। वीरवार की रात को जिस कमरे में वह परिवार रहता है, उस पर पांच राउंड फायर हुए। मौके पर थाना प्रभारी लखबीर सिंह पहुंचे। उनका कहना है कि मामले की जांच जारी है।

chat bot
आपका साथी