विधायक अग्निहोत्री ने किया विकास कार्यो का उद्घाटन

। स्थानीय निकाय विभाग की विभिन्न नगर कौंसिलों नगर पंचायतों व नगर निगमों में पंजाब वातावरण सुधार प्रोग्राम के दूसरे चरण के शुभारंभ को लेकर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में वेबिनार करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 07:52 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 05:03 AM (IST)
विधायक अग्निहोत्री ने किया 
विकास कार्यो का उद्घाटन
विधायक अग्निहोत्री ने किया विकास कार्यो का उद्घाटन

संस, तरनतारन : स्थानीय निकाय विभाग की विभिन्न नगर कौंसिलों, नगर पंचायतों व नगर निगमों में पंजाब वातावरण सुधार प्रोग्राम के दूसरे चरण के शुभारंभ को लेकर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में वेबिनार करवाया गया। वेबिनार के उपरांत पहले चरण के तहत पूरे हुए विकास कार्यो का रस्मी उद्घाटन करते विधायक डॉ. धर्मबीर अग्निहोत्री ने शहर वासियों को बधाई दी।

नगर कौंसिल की ओर से शहर की हद में चार स्थानों पर आनलाइन लिंक स्थापित प्रोग्राम का आयोजन किया गया। पहला लिंक सेंटर नगर कौंसिल के कार्यालय में बैठक हाल में स्थापित किया गया। इसमें विधायक डॉ. धर्मबीर अग्निहोत्री व शहर के गणमान्य लोगों व पार्षदों ने भाग लिया। इसके अलावा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़के), सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, श्री गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल में आनलाइन सेंटर स्थापित किए गए। इन सेंटरों में विभिन्न वार्डो के पार्षद व गणमान्य लोग शामिल हुए। वेबिनार के दौरान मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के सभी शहरों में चल रहे विकास कार्यो की जानकारी दी और पंजाब वातावरण सुधार प्रोग्राम के दूसरे चरण के कार्यो का उद्घाटन किया। वेबिनार के समापन पर कैबिनेट मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा ने सभी का धन्यवाद किया।

वेबिनार के उपरांत विधायक डा. धर्मबीर अग्निहोत्री ने पहले चरण के मुकम्मल हुए विकास कार्यो का उद्घाटन किया। इस मौके पर नगर कौंसिल के ईओ कंवलजीत सिंह, एमएमई अनिल शर्मा, संदीप अग्निहोत्री, कश्मीर सिंह सिद्धू, सुरिंदर सिंह मल्ली, सतपाल शर्मा, सोनू दोदे, रितिक अरोड़ा, मनोज अग्निहोत्री, सुखदेव सिंह लौहका, मंजीत सिंह ढिल्लों, अवतार सिंह तनेजा, सुशांत अग्निहोत्री, शिंदा सिंह, महिंदर सिंह, निरंजन सिंह, अमरीक सिंह, गुरमीत सिंह बिट्टू आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी