डीसी ने मिस पंजाब-2019 शाजिया ठाकुर को किया सम्मानित

शाजिया मिस पंजाब-2019 विजेता रही थी जिसको डीसी प्रदीप सभ्रवाल और जिला राजस्व अधिकारी अरविंदरपाल सिंह ने सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 Jan 2020 05:58 PM (IST) Updated:Wed, 15 Jan 2020 05:58 PM (IST)
डीसी ने मिस पंजाब-2019 शाजिया ठाकुर को किया सम्मानित
डीसी ने मिस पंजाब-2019 शाजिया ठाकुर को किया सम्मानित

संवाद सहयोगी, तरनतारन : एनजीओ कला सुमन रंगमंच के डायरेक्टर आरएस चंदेल की पोती शाजिया ठाकुर गत दिवस मिस पंजाब-2019 विजेता रही थी, जिसको डीसी प्रदीप सभ्रवाल और जिला राजस्व अधिकारी अरविंदरपाल सिंह ने सम्मानित किया।

डीसी सभ्रवाल ने कहा कि शाजिया बाकी लड़कियों लिए प्रेरणा स्त्रोत है। आज के समय में लड़कियां लड़कों से हर कदम में आगे है। उन्होंने शाजिया ठाकुर के दादा आरएस चंदेल, पिता अजय चंदेल और परिवारिक सदस्यों को भी बधाई दी है। आरएस चंदेल ने डीसी प्रदीप सभ्रवाल और जिला राजस्व अधिकारी अरविंदरपाल सिंह का धन्यवाद करते कहा कि जिला प्रशासन को जिस प्रकार के भी समाज सेवी कार्य में आवश्यकता होगी, उनकी एनजीओ कला सुमन पूर्ण सहयोगी देगी।

chat bot
आपका साथी