हेल्थ वर्कर यूनियन का धरना 17वें दिन में प्रविष्ट

कांट्रेक्ट मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर यूनियन द्वारा लगाया गया धरना 17वें दिन भी जारी रहा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Sep 2019 07:27 PM (IST) Updated:Fri, 13 Sep 2019 07:27 PM (IST)
हेल्थ वर्कर यूनियन का धरना 17वें दिन में प्रविष्ट
हेल्थ वर्कर यूनियन का धरना 17वें दिन में प्रविष्ट

संवाद सहयोगी, तरनतारन: कांट्रेक्ट मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर यूनियन द्वारा लगाया गया धरना 17वें दिन भी जारी रहा। भारी गर्मी के बावजूद भी वर्करों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

यूनियन की नेता प्रभदीप कौर ने कहा कि राज्य स्तर पर भी डायरेक्टर कार्यालय समक्ष धरने शुरू कर दिए गए है। उनका रोष प्रदर्शन व धरने तब तक समाप्त नही होंगे 0जब तक उनकी मांगों को पूरा नही किया जाता। उनकी ओर से सभी कार्यो का बायकाट किया गया है और अगर सेहत सेवाएं प्रभावित होती है तो उनकी जिम्मेदारी भी सरकार की है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि वह अपनी मांगों की पूर्ति को लेकर संघर्ष को ओर तेज करेगी।

chat bot
आपका साथी