केंद्र सरकार पंजाब के साथ कर रही है धोखा : अग्निहोत्री

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह किसानों के हितैषी है। जिन्होंने मोदी सरकार के तीन ऑर्डिनेंस का खुलकर विरोध किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Sep 2020 06:05 PM (IST) Updated:Thu, 17 Sep 2020 06:05 PM (IST)
केंद्र सरकार पंजाब के साथ कर रही है धोखा : अग्निहोत्री
केंद्र सरकार पंजाब के साथ कर रही है धोखा : अग्निहोत्री

जांस, तरनतारन : मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह किसानों के हितैषी है। जिन्होंने मोदी सरकार के तीन ऑर्डिनेंस का खुलकर विरोध किया है। परंतु केंद्र सरकार तीनों आर्डिनेंस पास करवाकर सबसे बड़ा धोखा पंजाब से करना चाहती है। क्योंकि पंजाब का किसान देश का अनाज भंडार भरता है। यह कहना है विधायक के लड़के डॉ. संदीप अग्निहोत्री का।

उन्होंने कहा कि पंजाब के किसानों को खेती के लिए मुफ्त बिजली दी जा रही है। मोदी सरकार की नीति के तहत पांच हजार करोड़ की मुफ्त बिजली सुविधा अगर किसानों से वापस होती है तो किरसानी की कमर टूट जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा केंद्र के खिलाफ जबरदस्त स्टैंड लिया गया है। आम आदमी पार्टी की नीति भी दोगली है।

chat bot
आपका साथी