पार्षद के घर गोलियां चलाने वाले पांच की हुई पहचान

महिला पार्षद राजबीर कौर के घर पर गोलियां चलाने वाले कार सवार पांच आरोपितों की पुलिस ने पहचान कर ली है। इन लोगों के खिलाफ थाना भिखीविड में इरादत्न हत्या का मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 08 Apr 2021 11:32 PM (IST) Updated:Thu, 08 Apr 2021 11:32 PM (IST)
पार्षद के घर गोलियां चलाने वाले पांच की हुई पहचान
पार्षद के घर गोलियां चलाने वाले पांच की हुई पहचान

संसू, भिखीविड : महिला पार्षद राजबीर कौर के घर पर गोलियां चलाने वाले कार सवार पांच आरोपितों की पुलिस ने पहचान कर ली है। इन लोगों के खिलाफ थाना भिखीविड में इरादत्न हत्या का मामला दर्ज किया है। पार्षद राजबीर कौर के पति यादविदर सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात एक बजे काले रंग की कार में सवार होकर पांच लोगों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थी। इसके चलते पूरे परिवार ने छिपकर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंचे एएसआइ मलकीत सिंह को यादविदर सिंह ने बताया कि कार में सवार लोगों ने पूरे परिवार को जान से मारने की नीयत से गोलियां चलाई। कई गोलियां घर के गेट पर भी लगी थी। आकाशदीप सिंह निवासी गांव पहुविड, गगनदीप सिंह निवासी गांव चुंग, हरिदर सिंह, अर्शदीप सिंह, रोबन सिंह निवासी गांव माड़ीमेघा की पहचान की गई। इन सभी की गिरफ्तारी लिए छापामारी जारी है। प्रदर्शन में शामिल होगी जम्हूरी किसान सभा : जम्हूरी किसान सभा तहसील भिखीविड की बैठक दरबारा सिंह वां की अध्यक्षता में हुई। बैठक के दौरान फैसला लिया गया कि संयुक्त किसान मोर्चे के फैसले के मुताबिक 10 अप्रैल को दिल्ली में केएमपी सड़क पर लगने वाले जाम में जम्हूरी किसान सभा भी शामिल होगी।

जम्हूरी किसान सभा के नेताओं कामरेड अरसाल सिंह संधू, दलजीत सिंह दयालपुरा, केवल सिंह माड़ी कंबोके ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में लगाए गए धरने, मुजाहरे, रेल गाड़िया जाम, सड़की ट्रैफिक जाम, पंजाब बंद, दो बार सफल भारत बंद, आंदोलन को विदेशों में बैठे लोगों का भरपूर समर्थन मिला है। अरसाल सिंह संधू व दलजीत सिंह दयालपुरा ने किसानों-मजदूरों व लोगों को 10 अप्रैल के सड़की जाम में बड़ी संख्या में शामिल होने लिए अपील की। इस मौके चमन लाल दराजके, बचित्र सिंह मक्खी कलां, जत्थेदार कुलवंत सिंह, गुरनाम सिंह बासरके, बलदेव सिंह राजोके, बलवंत सिंह कंबोके, हरनंद सिंह बलियां वाला, सरूप सिंह बूड़चंद, गुरदयाल सिंह वां, सकत्तर सिंह तपा बाठ मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी